जयपुर में आयोजित होगी 58वीं DGP-IG कॉन्फ्रेंस, PM मोदी और शाह करेंगे शिरकत… जानिए पूरा सेड्यूल

जयपुर में आयोजित होगी 58वीं DGP-IG कॉन्फ्रेंस, PM मोदी और शाह करेंगे शिरकत… जानिए पूरा सेड्यूल

Jaipur News: ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी साल में जयपुर में होने जा रहा है.जयपुर. देश में हर साल आयोजित होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी इस बार राजस्थान करने जा रहा है. जयपुर में आयोजित होने वाली 58वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के डीजीपी हिस्सा लेंगे. राजस्थान में भजनलाल सरकार […]

Jaipur News: ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी साल में जयपुर में होने जा रहा है.जयपुर. देश में हर साल आयोजित होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी इस बार राजस्थान करने जा रहा है. जयपुर में आयोजित होने वाली 58वीं ऑल इंडिया डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के डीजीपी हिस्सा लेंगे. राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद प्रदेश में यह पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है. 5 जनवरी से 7 जनवरी तक चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगी. कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे. इनके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे.

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संगठन की अहम बैठक में हिस्सा लेने जयपुर आ रहे हैं. अमित शाह का जयपुर में 3 दिन रुकने का कार्यक्रम है. इस दौरान वे प्रधानमंत्री के साथ डीजीपी- आईजी कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहेंगे. पुलिस अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर सीएम भजनलाल की निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जयपुर एयरपोर्ट से लेकर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के रूट की सड़कों को चमकाया जा रहा है.

Read More Kasdol Traffic Checking Row: आधी रात थाने के सामने धरने पर बैठे विधायक संदीप साहू, ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली और पक्षपात के लगाए आरोप

विभिन्न मुद्दों पर होगा विचार- विमर्श
उल्लेखनीय है कि 5 से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली DGP कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के DGP समेत केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे. उनके साथ ही के केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इनमें साइबर अपराध, डेटा गवर्नेंस, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स तस्करी में उभरते रुझान और जेल सुधार सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी.

Read More छग के 8 बड़े घोटाले: कोर्ट के फैसले पर टिका 5378 करोड़ की संपत्तियों का भविष्य, जानिए क्या है कानूनी प्रक्रिया

6 जनवरी को आएंगे पीएम मोदी
गृहमंत्री अमित शाह 5 जनवरी को कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. जबकि प्रधानमंत्री मोदी 6 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे. पीएम 6 जनवरी को जयपुर में ही राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके अगले दिन यानि 7 जनवरी को कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा कॉन्फ्रेंस में आने वाले अधिकतर मेहमानों के रुकने की व्यवस्था हाउसिंग बोर्ड की ओर से तैयार नवनिर्मित विधायक आवास के फ्लैट्स में की जाएगी. इसके साथ ही क्लब हाउस में बने गेस्ट रूम भी रिजर्व किए गए हैं.

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की