- Hindi News
- कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन पर स्टंट करने वाले सिर्फ एक ही स्टंट बाज पर कार्यवाही क्यों
कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन पर स्टंट करने वाले सिर्फ एक ही स्टंट बाज पर कार्यवाही क्यों बाकी पर कब होगी ? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस तरह की हुई कार्यवाही को संज्ञान में लेकर करनी चाहिए समीक्षा ?
कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन पर स्टंट करने वाले सिर्फ एक ही स्टंट बाज पर कार्यवाही क्यों बाकी पर कब होगी ? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस तरह की हुई कार्यवाही को संज्ञान में लेकर करनी चाहिए समीक्षा ? –VIDEO वायरल करके आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने लिखा, कांग्रेस नेता अटल अटल श्रीवास्तव […]

कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन पर स्टंट करने वाले सिर्फ एक ही स्टंट बाज पर कार्यवाही क्यों बाकी पर कब होगी ? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस तरह की हुई कार्यवाही को संज्ञान में लेकर करनी चाहिए समीक्षा ?
–VIDEO वायरल करके आप नेत्री प्रियंका शुक्ला ने लिखा, कांग्रेस नेता अटल अटल श्रीवास्तव के जन्मदिन का जश्न कुछ इस तरह हुआ
कहीं अटल की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं चल रही है!

बिलासपुर : एसपी संतोष सिंह के निजात अभियान की चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में है । चर्चा में क्यों हैं आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं.
संतोष सिंह की टीम में ज्यादातर वे ही लोग हैं जो पूर्व SP पारुल माथुर के साथ काम किए हैं। उस समय क्राइम का दिनों दिन ग्राफ बढ़ रहा था जैसे ही संतोष सिंह ने कमान संभाली क्राइम का ग्राफ धीरे-धीरे कम होने लगा है। ये हम नहीं कह रहे हैं SP संतोष सिंह के द्वारा जारी किए गए आंकड़े बोल रहे हैं, पर वाहनों(कार, बाइक) से स्टंट करने वालों में निजात का कोई असर दिखाई देता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण वायरल VIDEO में लगातार दिख रहा है।
पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्यवाही भी कर रही है। बावजूद इस तरह के बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है।
इस तरह के बदमाश किस्म के लोगों के हौसले बुलंद इसलिए भी रहते हैं कि इनको मालूम है कि हम जिस नेता के संरक्षण में लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहे हैं। उस नेता के रहते पुलिस हमारा कुछ भी नहीं कर सकती और ना ही हमारे ऊपर कोई कार्यवाही कर सकती । इस बात को वायरल यह वीडियो ने प्रामाणित भी कर दिया है।
वायरल VIDEO में से मात्र एक पर की गई कार्यवाही ने भी बिलासपुर पुलिस को कटघरे में खड़े कर दिया है; क्योंकि इस मामले में पुलिस ने केवल एक कार पर चालानी कार्यवाही की और बाकी लोगों को छोड़ दिया। जिस पर कार्यवाही की गई उसका माफी मांगने वाला VIDEO भी नहीं बनाया गया और न ही उसे वायरल किया गया,

जबकि इस तरह के 3-4 दिन पहले हुए मामलों में आरोपियों से माफी भी मंगवाया गया और उसका बकायदा VIDEO बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया गया था । यह बिलासपुर पुलिस की कैसी दोहरी कार्यवाही है एक को माय और एक को मौसी क्या बिलासपुर में दो तरह की कानून व्यवस्था या ट्राफिक नियम लागू है । जरा पुलिस और पुलिस अधीक्षक महोदय जनता को बताने का कष्ट करेंगे।
आप की नेत्री प्रियंका शुक्ला ने वीडियो को वायरल करके कहा,
“एक तरफ हमारे बिलासपुर के SP महोदय @Santoshsingh जी के नेतृत्व में काफी समय देकर निजात कार्यक्रम चल रहा है, और दूसरे तरफ

26/04/23 को बिलासपुर के कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव का जन्मदिन था, उनके जन्मदिन का जश्न कुछ इस तरह से हुआ, सिविल लाइन थाने के बाहर ये हुआ।
वैसे तो पुलिस का सोशल मीडिया पर तेजी से चालान काटने, माफ़ी मांगने वाले वीडियो देखें जा सकते है, लेकिन इस वीडियो में कांग्रेस नेता और उनके ये समर्थन वाले लोग, इनकी गाड़िया साफ तौर पर देखी जा सकती है, उसमे अब कोई कार्यवाही नही हुई, नेता के समर्थक और पुलिस वाले का बेटा भी शामिल है…
प्रियंका शुक्ला” आप नेता
हम आपको बता दें कि बिलासपुर में आई.जी. बद्री नारायण मीणा का भी कार्यालय है। पुलिस के दो बड़े अधिकारियों के रहते टुच्ची हरकते करने वालों के हौसले इंतना बुलंद आखिर कैसे बना हुआ है? यह छत्तीसगढ़ की आम जनता में चर्चा का विषय भी बना हुआ है । देखना अब यह है कि बाकी लोगों पर पुलिस और ट्राफिक पुलिस कब चलानी कार्यवाही कर माफी का विडियो वायरल करती है।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
