Congress: कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष? पार्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक होगा ऐलान

Congress: कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष? पार्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक होगा ऐलान

Congress: कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष? पार्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक होगा ऐलान Congress new president: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है. अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि 20 सितंबर तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. […]

Congress: कांग्रेस को कब मिलेगा नया अध्यक्ष? पार्टी ने दिया बड़ा अपडेट, इस तारीख तक होगा ऐलान

Congress new president: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है.

अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि 20 सितंबर तक कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा.

Read More सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश

Congress new president Announcement: अपने राजनीतिक हाशिये पर चल रही कांग्रेस को लंबे समय से एक नए पूर्ण कालिक अध्यक्ष का इंतजार है। इसे लेकर पार्टी में कई दिनों से मंथन चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के क्रम में रविवार को पार्टी की बड़ी बैठक हुई। इसमें पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि 20 सितंबर तक एक नए पार्टी प्रमुख के चुनाव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कोई भी दिन हो सकता है।

Read More Colombia Earthquake: 7.4 के झटकों से दहला कोलंबिया, पलभर में जमींदोज हुईं इमारतें; 132 मौतों से मचा हाहाकार

20 सितंबर तक हो सकती है अहम घोषणा

सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक ब्लॉक समितियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक-एक सदस्य के लिए चुनाव होंगे. जिला कमेटी के अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच, पीसीसी प्रमुखों और एआईसीसी के सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच और एआईसीसी के अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा.

सामने आई ये बड़ी जानकारी

इसपर मिस्त्री ने कहा कि हम शेड्यूल के साथ चल रहे हैं. हम पहले ही पार्टी नेतृत्व को चुनाव कार्यक्रम भेज चुके हैं और सीडब्ल्यूसी की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख तय करेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या प्रखंड, जिला और प्रदेश कांग्रेस समितियों के स्तर पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गए हैं, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हालांकि, मिस्त्री ने कहा कि चुनाव प्राधिकरण एआईसीसी प्रतिनिधियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है जो पार्टी के शीर्ष पद के लिए महत्वपूर्ण चुनाव में मतदान करेंगे.

जी-23 नेताओं की पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर

उन्होंने कहा कि कार्य समिति द्वारा सटीक तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसके लिए बैठक जल्द ही होगी. सोनिया गांधी और पार्टी कह रही है कि 20 सितंबर तक कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा. इस बीच, यह पता चला है कि जी-23 चुनाव प्रक्रिया और इसकी पारदर्शिता पर कड़ी नजर रख रहा है. राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद और उनके डिप्टी आनंद शर्मा के अलावा भूपिंदर सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित प्रमुख दिग्गजों का समूह ब्लॉक से सीडब्ल्यूसी स्तर तक सही चुनाव पर जोर दे रहा है.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना