केंद्रीय बजट : छग माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने किया ऐलान, बजट को लेकर सीएम ने की सराहना तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने की कड़ी आलोचना

केंद्रीय बजट : छग माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने किया ऐलान, बजट को लेकर सीएम ने की सराहना तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने की कड़ी आलोचना

image

राष्ट्रीय जगत विजन। केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इस पहल से खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस बजट को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट की सराहना किया और विकसित भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।

वहीं बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के बजट पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बजट बेहद निराशाजनक है और इसमें देश की मजबूती को लेकर कोई ठोस रोडमैप नजर नहीं आता। 

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर होगा साबित

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट है, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत रविदास जयंती, माघी पूर्णिमा और राजिम के देवड़ी संगम में राजिम कुंभ के शुभारंभ के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

किसान, युवा और मजदूर वर्ग को नहीं मिला राहत

बघेल ने कहा कि इस बजट में कृषि, उद्योग, रोजगार और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों के लिए कोई प्रभावी प्रावधान नहीं किया गया है। किसान, युवा और मजदूर वर्ग को इससे कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने खास तौर पर मिडिल क्लास का जिक्र करते हुए कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे मध्यम वर्ग की टैक्स राहत की उम्मीदें टूट गईं।

समय पर धान नहीं खरीद सकी सरकार

धान खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार समय पर धान की खरीदी नहीं कर पाई। खरीदी की तारीख निकल गई और किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे किसानों से जबरन समर्पण कराया गया, जबकि बड़े किसानों को टोकन तक नहीं मिल पाए, जिससे भारी अव्यवस्था पैदा हुई। भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही किसान, आम जनता और छत्तीसगढ़ के हितों की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि बजट में जनता की जरूरतों के अनुसार बदलाव किए जाएं, ताकि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को सही दिशा मिल सके।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार