लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल

लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से पहले पेपर लीक की आशंका ने शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने 28 जून को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह फैसला प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका और पुलिस जांच के बाद एहतियातन लिया गया है।

भिवंडी में छापेमारी, संदिग्ध प्रश्नपत्र बरामद
परिषद की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर भिवंडी में पुलिस ने छापेमारी की। जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के पास मिले कुछ प्रश्न टीईटी प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए है। इसके बाद भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

निष्पक्ष परीक्षा के लिए लिया गया बड़ा फैसला
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए पूरे मामले की जांच पूरी होने तक 28 जून को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा जांच पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से की जाएगी।

Read More तमिलनाडु एक्सप्रेस सूटकेस मिस्ट्री: मानव अंग मिलने के मामले में 27 CCTV खंगाले, लाल बैग वाला संदिग्ध कैमरे में कैद

असली प्रश्नपत्र या मॉक टेस्ट? जांच जारी
शिक्षा विभाग यह सत्यापित कर रहा है कि बरामद प्रश्न वास्तव में टीईटी परीक्षा के आधिकारिक प्रश्नपत्र का हिस्सा हैं या किसी मॉक टेस्ट अथवा अभ्यास सामग्री से संबंधित हैं। यदि जांच में प्रश्नों का मिलान आधिकारिक प्रश्नपत्र से होता है, तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Read More ‘वंदे मातरम’ से गूंजा संसद परिसर, तिरंगे के साथ NDA का शक्ति प्रदर्शन; झारखंड छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरने की तैयारी

4.28 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ा असर
इस परीक्षा में करीब 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना थी। परीक्षा स्थगित होने से लाखों उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार करना पड़ेगा। परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

फिर सवालों के घेरे में परीक्षा व्यवस्था
हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने भर्ती और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे मामलों ने अभ्यर्थियों की मेहनत और विश्वास दोनों को प्रभावित किया है। हालांकि, इस मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा और जिम्मेदारी भी उसी आधार पर तय होगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

CBI का फर्जी अफसर, 5,436 बैंक अकाउंट और ₹10.74 करोड़! ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का बड़ा खुलासा CBI का फर्जी अफसर, 5,436 बैंक अकाउंट और ₹10.74 करोड़! ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग का बड़ा खुलासा
एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, सुरक्षा को लेकर सख्ती
अरपा नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कृपाण से वार की कोशिश; PSO ने संभाला मोर्चा
जेल में श्रवण की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर सवाल
रतनपुर थाने में DGP का एक्शन, पुलिसिंग का लिया जायजा, तकनीक से जवाबदेही तक व्यवस्था सुधारने पर जोर
‘पहले हमारी सुनो, फिर हटेंगे’… एकलव्य स्कूल में बढ़ता विवाद! महीने में तीसरी बार छात्रों का प्रदर्शन, कोरबा-कटघोरा मार्ग ठप
सड़कों पर मवेशी, हादसों का डर… अब पशुओं को लेकर प्रशासन के दरवाजे पहुंचे ग्रामीण, अफसर रह गए हैरान!
बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों का सफर होगा आसान
अंबिकापुर में किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, 480 किलो लाहन जब्त
रायपुर की कन्या शाला में बदहाली का आलम: जर्जर छत, टूटती दीवारें और जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर छात्राएं
ED की अटैच संपत्तियों पर हाईकोर्ट की दो टूक, पहले अपनानी होगी PMLA की प्रक्रिया