इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर बनने की होड़! रायपुर में हथियार लहराते और धमकी देते VIDEO वायरल

इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर बनने की होड़! रायपुर में हथियार लहराते और धमकी देते VIDEO वायरल

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर खुद को 'डॉन' या 'गैंगस्टर' के रूप में पेश करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर युवक-युवतियों के कथित तौर पर हथियार लहराने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी वाले वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इन वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी वीडियो की जांच शुरू करने की बात कही है।

इंस्टाग्राम पर अपराधी जैसी छवि दिखाने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, पहला मामला डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक खुद को अपराधी की छवि में प्रस्तुत करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह हत्या और चाकू मारने जैसे अपराधों का उल्लेख करते हुए कथित रूप से धमकी भरे संवाद बोलता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इस तरह की सामग्री पर आपत्ति जताई है।वीडियो में युवती भी गालियां देते दिख रही है।

युवक-युवती के आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल
एक अन्य वायरल वीडियो में एक युवक और युवती कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को धमकाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नियमित रूप से ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। पुलिस इन वीडियो की सत्यता और उनमें दिखाई गई गतिविधियों की जांच कर रही है।

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

मोहर्रम जुलूस में चाकू के साथ स्टंट का VIDEO
इसी बीच आजाद चौक थाना क्षेत्र से सामने आए एक अन्य वीडियो में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक दोनों हाथों में चाकू और एक चाकू मुंह में दबाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह हथियारों का प्रदर्शन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।शेर डांस के दौरान मुंह में चाकू दबाए हुए युवक।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में हथियारों का अवैध प्रदर्शन, धमकी, कानून का उल्लंघन या अन्य आपराधिक तत्व पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई जा सके और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल