भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हरदीडीह एनीकट: कागजों पर हुआ मेंटेनेंस, पानी के दबाव से दो टुकड़ों में बंटा, ईई की भूमिका पर उठे सवाल

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हरदीडीह एनीकट: कागजों पर हुआ मेंटेनेंस, पानी के दबाव से दो टुकड़ों में बंटा, ईई की भूमिका पर उठे सवाल

रायपुर। लगातार हो रही बारिश ने सरकारी दावों और निर्माण कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है। महानदी पर बना हरदीडीह एनीकट अफसरों की लापरवाही की वजह से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया है। कल तक जो एनीकट इलाके के लोगों के आने-जाने का इकलौता जरिया था, वह आज खुद पानी के तेज बहाव में बह चुका है। एनीकट टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। सबसे बड़ी चिंता किसानों की है, जिनके सामने अब खेतों की सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

गेट खोलने की जहमत ही नहीं उठाई


बताया जा रहा है कि यह कोई कुदरती हादसा नहीं, बल्कि अफसरों की घोर लापरवाही का सीधा-सीधा नतीजा है। दरअसल, भारी बारिश की वजह से पीछे निसदा डेम के 10 और समोदा डेम के 23 गेट एक साथ खोल दिए गए थे। इससे महानदी में अचानक पानी का बहाव काफी तेज हो गया। जब पीछे से इतना ज्यादा पानी आ रहा था, तब कायदे से हरदीडीह एनीकट के भी सारे गेट खोले जाने चाहिए थे। लेकिन यहां सिर्फ दो गेट ही खोले गए। शायद अफसरों ने यह मान लिया था कि बाकी गेट सिर्फ दिखावे के लिए हैं या फिर उन्हें खोलने में किसी को पसीना आ रहा था। अब सवाल यह उठता है कि सिर्फ दो गेट से हजारों क्यूसेक पानी आखिर कैसे निकलता? पानी का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि एनीकट इसे झेल नहीं पाया और बीचों-बीच से दो टुकड़ों में बंटकर बह गया।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन


समय पर खुलते गेट तो नहीं होता नुकसान

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार


गांव वालों का साफ कहना है कि एनीकट टूटने का अंदेशा पहले से था। अगर समय रहते अफसर जाग जाते और सभी गेट खोल देते, तो यह भारी-भरकम नुकसान टाला जा सकता था। लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अब इलाके के लोग आवाजाही के लिए परेशान हो रहे हैं। यह एनीकट इलाके के किसानों के लिए जीवनदायिनी था। इसके टूटने से खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित होने वाली है और किसानों को अपनी फसल सूखने का डर सताने लगा है।


कागजों पर हुआ मेंटेनेंस, ईई पर लगे गंभीर आरोप


इस एनीकट के बहने की असली वजह सिर्फ पानी का तेज बहाव नहीं है, बल्कि इसके पीछे मेंटेनेंस के नाम पर हुआ बड़ा खेला है। बताया जा रहा है कि एनीकट के रखरखाव (एआर) के नाम पर सरकार से मोटा फंड लिया गया था। लेकिन यह पूरा मेंटेनेंस सिर्फ कागजों पर ही निपटा दिया गया। फाइलों में एनीकट को एकदम मजबूत बताकर पैसे निकाल लिए गए, जबकि जमीन पर हालात जस के तस रहे। इसी कागजी मजबूती का नतीजा है कि एनीकट पानी का एक धक्का भी बर्दाश्त नहीं कर सका।
गांव वालों का सीधा आरोप है कि इस पूरे गोलमाल में ईई (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) की पूरी मिलीभगत रही है। मेंटेनेंस के नाम पर हुए इस घोटाले का खामियाजा अब आम जनता और किसान भुगत रहे हैं। जिम्मेदार अफसर फाइलों में एनीकट को चकाचक बताने में लगे रहे और असलियत पानी के साथ बह गई। करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार