रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश! CCTV से रिकॉर्ड तक खंगाले, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश! CCTV से रिकॉर्ड तक खंगाले, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों के संचालन की वैधानिकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों में विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान इन थाना क्षेत्रों में संचालित 10 स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

दस्तावेजों से लेकर सीसीटीवी तक की जांच
चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, वैधानिक अभिलेख, लाइसेंस संबंधी दस्तावेज और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति की गहन जांच की। साथ ही यह भी देखा गया कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं तथा वहां किसी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही।

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

संचालकों को दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी संचालकों को कर्मचारियों का समय-समय पर सत्यापन कराने, आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू और कार्यशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Read More Ayushman Yojana: रायपुर में आयुष्मान के नाम पर मनमानी के 29 मामले, अतिरिक्त वसूली से गलत पैकेज तक पहुंचीं शिकायतें

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार