रायपुर में चोर की अजीब पसंद! सिर्फ ब्रांडेड जूतों पर साफ कर रहा हाथ, CCTV से तलाश तेज

रायपुर में चोर की अजीब पसंद! सिर्फ ब्रांडेड जूतों पर साफ कर रहा हाथ, CCTV से तलाश तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों एक अनोखे चोर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यह शातिर चोर नकदी, मोबाइल या जेवरात नहीं, बल्कि घरों के बाहर रखे महंगे और ब्रांडेड जूतों को निशाना बना रहा है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में रहने वाले लोग परेशान हैं। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

देर रात देता है वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक अज्ञात युवक देर रात सुनसान माहौल का फायदा उठाकर मकानों के बाहर रखे ब्रांडेड जूते और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता है। बताया जा रहा है कि 8 जुलाई की रात भी आरोपी ने कॉलोनी के कई घरों के बाहर रखे जूते और अन्य वस्तुओं पर हाथ साफ किया। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण अब कई लोगों ने रात में घरों के बाहर सामान रखना बंद कर दिया है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
चोरी की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक अलग-अलग घरों के बाहर घूमते हुए और मौका मिलते ही जूते उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Read More बच्चों की लड़ाई छुड़ाने पहुंचे बुजुर्ग, अचानक जमीन पर गिरे और थम गई सांसें! पारिवारिक विवाद के बीच मौत, भतीजा हिरासत में

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में नाराजगी और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार