जमीन विवाद को लेकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

जमीन विवाद को लेकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

जमीन विवाद को लेकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी बिलासपुर :  यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाले पत्रकार को संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार ने सिरगिटी थाने में मामले का अपराध दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर यदुनंदन नगर में रहने वाले पत्रकार संजय थवाईत […]

जमीन विवाद को लेकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

बिलासपुर :  यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाले पत्रकार को संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार ने सिरगिटी थाने में मामले का अपराध दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर यदुनंदन नगर में रहने वाले पत्रकार संजय थवाईत पिता वीके थवाईत उम्र 52 वर्ष ने अपने शिकायत आवेदन में बताया कि 27 फरवरी 2024 को जब वह अपने घर में शाम 7:00 बजे बैठा हुआ था, उसी समय प्रतिमा थवाईत तथा दो अन्य व्यक्ति उनके घर में आए और पंजीयन कार्यालय में आपत्ति करने के मामले को लेकर उसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौज की प्रतिमा थवाईत ने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। मुझे मेरी संपत्ति को बेचने से रोकने और आपत्ति लगाने की, तब मैंने जवाब दिया कि आपका पावर आफ अटार्नी गलत है और आप गलत जानकारी देकर जमीन बेच रही हैं ,इसलिए मैंने संपत्ति के पंजीकृत विक्रय करने से पंजीयन कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराया है ।

इस पर उन्होंने मुझे अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना उनकी इस बात को सुनकर मैं बहुत भयभीत हुआ । इसके बाद 7 फरवरी की शाम 6:20 पर मुझे तिफरा फ्लाई ओवर के नीचे दो व्यक्ति मिले जिनमें से एक का नाम बंगाली दादा था। उसने मुझे धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम प्रतिमा की बात नहीं मानोगे तो तुम्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा, अगर बचना चाहते हो तो पंजीयन कार्यालय में जाकर अपनी आपत्ति वापस ले लो। उन लोगों द्वारा घर और बाहर धमकी दिए जाने से मै अत्यंत भयभीत हूं मुझे डर है कि प्रतिमा थवाईत मेरी कभी भी, कहीं भी हत्या करवा सकती है। पत्रकार ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि प्रतिमा थवाईत बंगाली दादा तथा प्रतिभा थवाईत के साथ घर आए हुए उन दो अन्य लोगों के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। इस आशय की रिपोर्ट पत्रकार संजय थवाईत के द्वारा दर्ज कराई गई है।

Read More बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत

बिलासपुर में संपत्ति विवाद में पहले भी हो रहे हैं अनेक मामले

Read More Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बिलासपुर में संपत्ति विवाद के अनेक मामले और विवाद हो रहे हैं और उसका ज्यादातर परिणाम हत्या में आ रहा है। बिलासपुर में भू माफिया प्रशासन खासकर राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण हावी है जिनके कारण वे जमीन मालिक जिनकी जमीने बिलासपुर के मुख्य इलाकों में है लेकिन वह रसूखदार नहीं है उनका जीना और अपनी संपत्ति को बचाए रखना बहुत मुश्किल हो गया है। प्रशासन को ऐसे भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा बिलासपुर में एक दिन ऐसा आएगा कि ना तो शासकीय जमीन बचेगी और ना ही गरीब लोग बिलासपुर में अपनी जमीनों को बचा पाएंगे ।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार
नींबू काटकर बारिश रोकने का दावा? CM साय के सामने सांसद भोजराज नाग का बयान हुआ वायरल
TMC के 20 बागी सांसदों पर स्पीकर का शिकंजा! सुप्रीम कोर्ट के बाद नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब
दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ता कहर! दिल्ली में 2308 केस, नोएडा में 24 घंटे में 105 नए मरीज
‘सीक्रेट हाउस’ से लेकर ब्लैकआउट चैलेंज तक… बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं ये वायरल ऑनलाइन ट्रेंड
मुंहासे बार-बार हो रहे हैं? रोज की ये 5 आदतें बन सकती हैं वजह, आज ही सुधारें
विवाहित बेटे को नौकरी, बेटी को नहीं; हाईकोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का फैसला, कहा- 90 दिन में नियुक्ति दें
आबकारी के बड़े बाबू का शराब मांगने वाला वीडियो वायरल,दुकान बंद होने के बाद कर्मचारियों को धमकाने का आरोप
स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल