छत्तीसगढ़ : रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी के बंगले से निकला नोटों का जखीरा, बोरो से भरे नोट निकलने की खबर ? तीन दिनों से इस परिसर की ख़ाक छान रही है IT – ED की टीम, लोगो ने की घटना की तस्दीक, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं

छत्तीसगढ़ : रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी के बंगले से निकला नोटों का जखीरा, बोरो से भरे नोट निकलने की खबर ? तीन दिनों से इस परिसर की ख़ाक छान रही है IT – ED की टीम, लोगो ने की घटना की तस्दीक, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं

छत्तीसगढ़ : रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी के बंगले से निकला नोटों का जखीरा, बोरो से भरे नोट निकलने की खबर ? तीन दिनों से इस परिसर की ख़ाक छान रही IT – ED की टीम, लोगो ने की घटना की तस्दीक, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं … रायपुर : खबर आ रही है कि रायपुर […]


छत्तीसगढ़ : रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी के बंगले से निकला नोटों का जखीरा, बोरो से भरे नोट निकलने की खबर ? तीन दिनों से इस परिसर की ख़ाक छान रही IT – ED की टीम, लोगो ने की घटना की तस्दीक, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं …

रायपुर : खबर आ रही है कि रायपुर के स्वर्ण भूमि परिसर में दर्जनों की तादाद में ऐसे बंगले है जो हवाला और ब्लैक मनी रखने के सुरक्षित अड्डों के रूप में इस्तेमाल हो रहे है। यहाँ से एक वीरान बंगले से नोटों से भरे कई बोरो की जप्ती की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों से कुछ संदेहस्पद बंगलो में IT की चहल कदमी नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक स्वर्ण भूमि परिसर में E लाइन के एक खास बंगले के अलावा अन्य दो बंगलो में भी केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से स्वर्ण भूमि परिसर के कुछ बंगलो में छापेमारी हुई थी। लेकिन किसी भी बंगले से बोरो से नगदी की खबर नहीं आई थी।

आज यह खबर इस परिसर में रहने वाले कई लोगो की जुबान पर है। उन्होंने इन बंगलो में नोट गिनने वाली मशीन भी बुलाये जाने का दावा किया है। राष्ट्रीय जगत विजन ने मामले की आधिकारिक पुष्टि के लिए कई प्रयास किये। लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि इलाके के कई लोगों ने इसकी तस्दीक की है। पहचान ना जाहिर करने की शर्त पर उनका दावा है कि स्वर्ण भूमि परिसर के ये ठिकाने कुछ चर्चित IAS और आईपीएस अफसरों के है। यहाँ कई नेताओं का बेनामी निवेश भी बताया जा रहा है। उनका कहना है कि ये संपत्ति हाल ही के वर्षो में खरीदी गई है।

Read More छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?

उनके मुताबिक अफसरों और नेताओं ने ये बंगले या तो किराए पर दे दिए गए है, या फिर ” सेफ हाउस” के रूप में उसका उपयोग हो रहा है। लोगो का कहना है कि इस परिसर में कई बंगले संदेहस्पद है। सम्भवता ये ब्लैकमनी ठिकाने लगाने के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किये जा रहे है। उनके मुताबिक कुछ बंगलो में पिछले तीन दिनों से केंद्रीय एजेंसियों की आवाजाही देखी जा रही है। उनका यह भी दावा है कि बीती रात इन ठिकानो से कई बोरे माल निकला है। उन्होंने भारी – भरकम बोरो को कुछ वाहनों में लादते हुए भी देखा है। उन्हें अंदेशा है कि बोरो में नगदी थी।

Read More BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप

लोगो की इस तस्दीक की आधिकारिक पुष्टि के लिए राष्ट्रीय जगत विजन ने IT – ED महकमे से भी सम्पर्क किया है। लेकिन इस घटना को लेकर कोई भी अफसर बात करने को तैयार नजर नहीं आया। एजेंसियों की ओर से ना तो इस मामले की तस्दीक की जा रही है और ना ही इसे ख़ारिज किया जा रहा है। लिहाजा यह मामला रहस्यमय बना हुआ है।

बताया जाता है कि ED हत्थे चढ़े सूर्यकान्त तिवारी, हेमंत जायसवाल समेत इस गिरोह के कई सदस्यों के आधिकारिक ठिकाने यही पर है। स्वर्ण भूमि परिसर में IT के छापों की खबर पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है। लेकिन ताजा घटना को लेकर मिले इनपुट हैरान करने वाले बताये जा रहे है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि के बगैर इस खबर को किसी अटकलबाजी या अफवाह से भी जोड़कर देखा जा सकता है। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय जगत विजन प्रयासरत है।

Tags:

Latest News

राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां
बिना पर्चे बिक रहीं ‘वेट लॉस’ की दवाएं! रायपुर में फूड एंड ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 92 मेडिकल स्टोर्स की जांच
रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे
BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप
Vivo Y600 Turbo लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ आया पावरफुल स्मार्टफोन
छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?
हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनवर ढेबर 3 जून तक राज्य सरकार को देना होगा जवाब
सुशासन तिहार के दावों की हकीकत एक साल बाद भी 5548 शिकायतें लंबित
Covid के बाद युवाओं में बढ़ी Hip Replacement Surgery, 30-40 की उम्र में तेजी से बढ़ रहे AVN के मामले