राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : उत्तर प्रदेश के बलिया में सामूहिक विवाह में बिना दूल्हे के दुल्हनों की करवाई गई थी शादी, धांधली का खुलासा होने पर जांच के बाद 15 लोग हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : उत्तर प्रदेश के बलिया में सामूहिक विवाह में बिना दूल्हे के दुल्हनों की करवाई गई थी शादी, धांधली का खुलासा होने पर जांच के बाद 15 लोग हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : उत्तर प्रदेश के बलिया में सामूहिक विवाह में बिना दूल्हे के दुल्हनों की करवाई गई थी शादी, धांधली का खुलासा होने पर जांच के बाद 15 लोग हुए गिरफ्तार बलिया : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में ‘खेल’ के आरोप में दो एडीओ (समाज कल्याण), समाज कल्याण विभाग के […]

राष्ट्रीय जगत विजन की खबर का असर : उत्तर प्रदेश के बलिया में सामूहिक विवाह में बिना दूल्हे के दुल्हनों की करवाई गई थी शादी, धांधली का खुलासा होने पर जांच के बाद 15 लोग हुए गिरफ्तार

बलिया : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में ‘खेल’ के आरोप में दो एडीओ (समाज कल्याण), समाज कल्याण विभाग के एक लिपिक और 12 बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। बुधवार रात कई स्थानों पर छापेमारी में सारे आरोपी पकड़े गए। मामले में आरोपी एडीओ सुनील यादव को निलंबित किया जा चुका है। एक अन्य आरोपी एडीओ भानु प्रताप के निलंबन की संस्तुति भेज दी गई है।

जिले में बांसडीह, बेरुआरबारी व रेवती ब्लॉक के एडीओ (समाज कल्याण) भानु प्रताप, मनियर ब्लॉक के एडीओ (समाज कल्याण) सुनील यादव और समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक (लिपिक) रवींद्र गुप्ता को पकड़ा गया है। भानु प्रताप उससा (पकड़ी), सुनील यादव हल्दीरामपुर (उभांव) व रवींद्र गुप्त मेहनगर (आजमगढ़) में बहवल गांव का निवासी है। शिवरामपट्टी (बांसडीह) के आलोक श्रीवास्तव, धधरौली (रेवती) के दीपक चौहान व गायघाट के मुकेश गुप्त, उदहां (सहतवार) के अर्जुन वर्मा, पकहां के रामजी चौहान, डुमरिया के संतोष यादव व बिनहां के सर्वजीत सिंह, मनियर क्षेत्र में गौरी शाहपुर के अच्छेलाल वर्मा, घाटमपुर के धर्मेन्द्र यादव, मानिकपुर (बिजलीपुर) के गुलाब यादव व उपेंद्र यादव, विक्रमपुर पश्चिम के रामनाथ को पकड़ा गया। इनमें दीपक व मुकेश जनसेवा केंद्र संचालक हैं।

Read More इतिहास रचा: बिलासपुर के 10 वर्षीय राजवीर ने नेपाल में जीता इंटरनेशनल ताइक्वांडो गोल्ड, बांग्लादेश और मेजबान देश को चटाई धूल

मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 568 जोड़ों की शादी का दावा समाज कल्याण विभाग ने किया। अगले दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बिना दूल्हों के ही शादी होती दिखी। तमाम कन्याएं खुद से ही अपने गले में जयमाल डालती दिखाई पड़ी थीं। कुछ प्रधानों ने भी फर्जीवाड़े की शिकायत की। ‘हिन्दुस्तान’ ने 28 जनवरी के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। दो दिनों की जांच में करीब 245 शादियां फर्जी मिलीं। इसके बाद कार्रवाई का दौर शुरू हुआ।

Read More रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह में खेल के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बीडीओ व सचिवों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस समाचार को राष्ट्रीय जगत विजन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर प्राथमिकता से प्रसारित किया था उसके बाद प्रशासन हरकत में आई और 15लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है अभी जांच चल रही है।

Tags:

Latest News

रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार! रेत माफियाओं का भौकाल: फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर सिपाही को पीटा, जब्त गाड़ी लूट ले गए... कोरिया में मर्डर के बाद भी बेखौफ तस्कर, सिस्टम लाचार!
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
बड़ी खबर: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी खेल, तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप के आरोपी को उतारा मौत के घाट
नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव
जेल के अंदर चलता था 'अलग सिस्टम'? रेड के बाद अधीक्षक पर गिरी कार्रवाई की गाज
DJ बैन पर हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक! वक्फ बोर्ड के आदेश पर लगी रोक, आयोजकों ने ली राहत की सांस
सरगुजा में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कार्रवाई करने पहुंची टीम पर हमला; जब्त वाहन छुड़ाकर फरार
200 टन मलबे में छिपे थे बेशकीमती हीरे, CM साय बोले- विकास और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
बिलासपुर के पावरफुल आबकारी बाबू का भौकाल: एसीबी के छापे का भी करा लिया खात्मा, भतीजे की शादी में लगा वीवीआईपी का रेला, ट्रांसफर को तो बना दिया मजाक!
ड्रग्स, ब्लैकमनी और हाईप्रोफाइल कनेक्शन! नव्या मलिक केस में ED की एंट्री से मचा हड़कंप
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़! 150 लोगों से पूछताछ के बाद शासन को सौंपी गई SIT रिपोर्ट
रिकॉर्ड में 81 हजार टन से ज्यादा धान, लेकिन भंडारों में नहीं मिल रहा स्टॉक; सोसाइटी प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी