क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए शिवराज कैबिनेट का विस्तार, चुनाव से पहले 3 नए मंत्रियों की एंट्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए शिवराज कैबिनेट का विस्तार, चुनाव से पहले 3 नए मंत्रियों की एंट्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथइसके बाद अब शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं, हालांकि अब भी 1 पद खाली है। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ माह का ही समय मिलेगा, क्योंकि अक्टूबर के […]

क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए शिवराज कैबिनेट का विस्तार, चुनाव से पहले 3 नए मंत्रियों की एंट्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
इसके बाद अब शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं, हालांकि अब भी 1 पद खाली है। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ माह का ही समय मिलेगा, क्योंकि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लागू हो सकती है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है । जातिगत समेत सभी समीकरणों को साधते हुए शिवराज सरकार 3 नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री करवा दी है।आज शनिवार सुबह तीनों विधायकों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में मंत्रीपद की शपथ दिलाई।

शिवराज कैबिनेट में 3 नए मंत्रियों की एंट्री
नए मंत्रियों में सबसे पहला नाम महाकौशल के बालाघाट से विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, दूसरा विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और तीसरा बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। सबसे पहले गौरीशंकर बिसेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने विधायक राजेंद्र शुक्ल राहुल लोधी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहे।इनमें लोधी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा। बाकी दोनों विधायक कैबिनेट मंत्री होंगे। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाकर भाजपा ने जातिगत और भौगोलिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

Read More सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘न्यायपालिका को बदनाम नहीं होने देंगे’, NCERT के ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर पर आपत्ति

मंत्रिमंडल में हुए 33 मंत्री
इसके बाद अब शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं, हालांकि अब भी 1 पद खाली है। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ माह का ही समय मिलेगा, क्योंकि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लागू हो सकती है।मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुक्रवार देर रात सीएम शिवराज ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की थी और दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद आज शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम को जबलपुर में जब मुख्यमंत्री से ये पूछा गया कि रात 8 बजे मंत्रियों के शपथ ग्रहण की बात चल रही है, कौन-कौन शपथ ले रहे हैं? इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया था- मैं भी आपसे ही सुन रहा हूं।

Read More Amalaki Ekadashi 2026: क्या आमलकी एकादशी का व्रत रखने से पितृ दोष शांत होता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका