शहर के बड़े होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा, नगदी रकम व ताशपत्ती बरामद

शहर के बड़े होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा, नगदी रकम व ताशपत्ती बरामद रायगढ़ : जिला मुख्यालय में सोमवार की शाम सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक बड़े होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन से अधिक […]

शहर के बड़े होटल में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए 7 जुआरियों को पकड़ा, नगदी रकम व ताशपत्ती बरामद

रायगढ़ : जिला मुख्यालय में सोमवार की शाम सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक बड़े होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी रकम एवं ताशपत्ती बरामद किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को सोमवार की शाम साढ़े 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर में स्थिति होटल एकार्ड में कुछ लोगो के द्वारा जुए में हार जीत का दांव लगाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपनी टीम के साथ होटल एकार्ड में छापेमारी की गई जहां जुआ खेलते 07 जुआरी मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती , अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया , संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया , आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व जिला सक्ती, कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा।

Read More पहली पत्नी से धोखा और डीएसपी को फंसाने की साजिश, जालसाज दीपक टंडन की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज मगर सालों से पुलिस गिरफ्त से बाहर 

सिटी कोतवाली पुलिस में जुआरियों से फड लगे और जेब मे रखे कुल 87,070 नगद और जुआ सामग्री 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना कोतवाली में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी शामिल थे ।

Read More कैलेंडर की सही दिशा बदल सकती है आपकी लाइफ, जानें वास्तु शास्त्र के ये 5 अचूक नियम

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे