शिवघाट बराज, के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की हुज्जतबाजी, कालर पकड़ा पकड़ी भी हुई

शिवघाट बराज, के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की हुज्जतबाजी, कालर पकड़ा पकड़ी भी हुई

शिवघाट बराज, के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की हुज्जतबाजी, कालर पकड़ा पकड़ी भी हुई बिलासपुर : शिवघाट में बन रहे बराज का निरीक्षण करने गए सिंचाई विभाग के इंजीनियरों पर ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने जमकर हुज्जतबाज और गाली गलौच की। कर्मचारियों के इस व्यवहार से सिंचाई […]


शिवघाट बराज, के ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से की हुज्जतबाजी, कालर पकड़ा पकड़ी भी हुई

बिलासपुर : शिवघाट में बन रहे बराज का निरीक्षण करने गए सिंचाई विभाग के इंजीनियरों पर ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों ने जमकर हुज्जतबाज और गाली गलौच की। कर्मचारियों के इस व्यवहार से सिंचाई विभाग के अधिकारी, कर्मचारी दहशत में है। बताया जा रहा है की ठेकेदार सुनील अग्रवाल और उनके कर्मचारियों को बिलासपुर डिविजन के भ्रष्टाचार के महारथी मुख्य अभियंता अजय सोमवार प्रश्रय दे रहे है। और शायद इसलिए भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए खारंग डिविजन में चल रहे शिवघाट,पचरीघाट के कार्य को कोटा डिविजन में ट्रांसफर कर दिया।
अरपा नदी के शिवघाट में बन रहे बराज में ठेकेदार सुनील अग्रवाल शुरूआत से मनमानी चल रही है। मुख्य अभियंता भ्रष्टाचारी अजय सोमवार के शह में ठेकेदार सुनील और उनके कर्मचारी सिंचाई विभाग के छोटे अधिकारियों के साथ गाली-गलौच,दुर्व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। अभी गुरुवार को एक और दलदली में बराज निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर में बताया गया था की ठेकेदार के कर्मचारी दलदली में फ्लोर निर्माण के लिए ढलाई कर रहे है। ढलाई के लिए जो मिक्सचर बनाया गया है उसमे गुणवत्ता की भारी कमी है। मसाला में नाममात्र का सीमेंट डाला गया है। जिस हिसाब से फ्लोर निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है उस हिसाब से पहली बारिश में ही उसके बह जाने की संभावना है। खबर में यह भी बताया गया था की ढलाई के समय सिंचाई विभाग का एक भी अधिकारी मौजूद नहीं था। पूरा काम ठेकेदार के कर्मचारी अपने हिसाब से और अपने अनुभव से कर रहे है। इस खबर के वायरल होते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सिंचाई विभाग के दो अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे तो ठेकेदार सुनील अग्रवाल के कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। ठेकेदार के कर्मचारियों ने अधिकारियों के साथ धक्का मुक्की की, देख लेने की धमकी भी दी। यही नहीं ठेकेदार के कर्मचारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अश्लील गालियां भी देते रहे। ठेकेदार के कर्मचारियों के इस व्यवहार से अधिकारी सकते में आ गए और वहां से दुम दबाकर भाग निकले। इससे पहले भी इस तरह के कृत्य ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा एक पत्रकार के साथ भी कर चुके हैं।अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जान का खतरा होने का भय सता रहा है। ठेकेदार के कर्मचारियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच हो रही हुज्जतबाजी की किसी ने वीडियो बना लिया है और इसे वायरल भी कर दिया है। यह विडियो राष्ट्रीय जगत विजन के पास सुरक्षित हैं।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना