CM को जान से मारने की धमकी: बांका के युवक पर केस दर्ज, दो जिलों की पुलिस ने संभाली जांच

CM को जान से मारने की धमकी: बांका के युवक पर केस दर्ज, दो जिलों की पुलिस ने संभाली जांच

बांका: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक की पहचान कर ली है। आरोपी बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरौंदा गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले एक साल से घर से बाहर रह रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और आपसी तनाव के चलते उसकी निजी जिंदगी भी प्रभावित रही है। धमकी की सूचना मिलते ही बांका और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें आरोपी का टावर लोकेशन मुंगेर जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में ट्रेस किया गया।

इसी आधार पर संग्रामपुर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के मुताबिक, पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें उसके विवादित व्यवहार की पुष्टि हुई है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवक गुजरात में काम करता है और अक्सर संपर्क से बाहर रहता है। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है और पुलिस हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल