पहली ही बारिश में गिरी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल, पीएम मोदी ने 6 महीने पहले ही किया था इसका उद्घाटन.

पहली ही बारिश में गिरी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल, पीएम मोदी ने 6 महीने पहले ही किया था इसका उद्घाटन. उत्तर प्रदेश : में शनिवार रात झमाझम बारिश होने से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की करीब 20 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई राष्ट्रीय जगत विजन: उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की […]

पहली ही बारिश में गिरी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वॉल, पीएम मोदी ने 6 महीने पहले ही किया था इसका उद्घाटन.

उत्तर प्रदेश : में शनिवार रात झमाझम बारिश होने से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की करीब 20 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल ढह गई

राष्ट्रीय जगत विजन: उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है। शनिवार की रात रामनगरी अयोध्या में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की करीब 20 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई। इतना ही नहीं बारिश होने से कई घरों और मंदिरों में सीवर का भी पानी घुस गया। इसके बाद दीवार की निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होने लगा है।

Read More भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा

बता दें कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण RITES ने किया है। पहली बारिश में बाउंड्री वॉल के गिरने के बाद स्टेशन पर हुआ अन्य निर्माण कार्य के गुणवत्ता भी शक के दायरे में आ गया है। लोग अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और पुरे कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं।

Read More CG Assembly Budget Session Live: सातवें दिन सदन में गरमाएंगे कई अहम मुद्दे, स्मार्ट सिटी और सिरपुर महोत्सव पर होगी चर्चा

पीएम मोदी ने 6 महीने पहले ही किया था उद्घाटन
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का काम रामायण सर्किट प्रोजेक्ट के तहत पूरा हुआ है। रामायण सर्किट केंद्र सरकार का एक ऐसा ही प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य अयोध्या से रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी को मजबूती देना है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया था। लेकिन स्टेशन की बाउंड्री वाल महज चार महीने बाद ही गिर गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में हुई बारिश के दौरान दीवार के पास पानी इकट्ठा होते ही गिर गई। स्टेशन की बाउंड्री वॉल लगभग 20 मीटर तक गिर गई।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

CGPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा: CHC में नौकरी करते हुए डॉक्टर ने हासिल कर लिया सीनियर रेजिडेंट का अनुभव, स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत

राज्य