CG Assembly Budget Session: आज गरमाएगा विधानसभा का माहौल! मंत्रियों से तीखे सवाल, CM विष्णुदेव साय के विभागों के बजट पर बड़ी बहस

CG Assembly Budget Session: आज गरमाएगा विधानसभा का माहौल! मंत्रियों से तीखे सवाल, CM विष्णुदेव साय के विभागों के बजट पर बड़ी बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन काफी अहम माना जा रहा है। सदन में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसके चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल सकती है।

सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जहां खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। विपक्ष द्वारा राशन वितरण, पोषण योजनाओं और महिला-बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की संभावना है।

इसके अलावा सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी, जिस पर सदस्यों की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। विधानसभा में विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को सदन के सामने रखेंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाओं की प्रस्तुति की जाएगी।

Read More चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

सत्र के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर भी सदन में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Read More गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच

माना जा रहा है कि बजट सत्र के इस अहम दिन में विकास कार्यों, योजनाओं और बजट आवंटन को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग