एक नाथ शींदें के गुट के विधायकों का सिर्फ 8 दिन का खाने का बिल सिर्फ 22 लाख आया है रूकने का हिसाब अलग ….. पढ़ें पूरी समाचार

गुवाहाटी, : महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से जारी राजनीतिक संकट पर फिलहाल संकट टला नहीं है, थोड़ा विराम जरूर लगा है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों के गुवाहाटी के फाइव-स्टार होटल में ठहरने के खर्चे का भी हिसाब आ गया है। अलबत्ता होटल छोड़ने से पहले महाराष्ट्र के विधायकों ने […]

गुवाहाटी, : महाराष्ट्र में पिछले 10 दिनों से जारी राजनीतिक संकट पर फिलहाल संकट टला नहीं है, थोड़ा विराम जरूर लगा है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों के गुवाहाटी के फाइव-स्टार होटल में ठहरने के खर्चे का भी हिसाब आ गया है।
अलबत्ता होटल छोड़ने से पहले महाराष्ट्र के विधायकों ने रेडिसन ब्लू का पूरा बिल चुका दिया था, जिसमें सिर्फ उनके खाने का बिल करीब 22 लाख रुपए आया है। आइए जानते हैं कि करीब 50 विधायकों के साथ 70 कमरों में वहां 8 दिनों तक ठहरने वाले शिंदे गुट ने कुल कितने रुपये का बिल भरा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों ने गुवाहाटी के लग्जरी होटल से चेकआउट करने से पहले पूरा बिल चुकता कर दिया था। ये लोग कुल 8 दिनों तक गुवाहाटी के प्रतिष्ठित गोटानगर इलाके के शानदार रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे थे। इन लोगों ने वहां से बुधवार को चेकआउट किया था और गोवा चले आए थे। इनके लिए 22 जून से लेकर 29 जून तक होटल के अलग-अलग फ्लोर पर कुल 70 कमरे बुक थे। सारे रूम सुपीरियर और डीलक्स श्रेणी के थे, जिसमें शिवसेना के सारे बागी विधायकों के साथ ही कुछ निर्दलीय एमएलए और उनके सहयोगी भी रुके हुए थे।

रेडिसन ब्लू की वेबसाइट के मुताबिक गुवाहाटी में इसके होटल में अलग-अलग श्रेणियों के कमरे उपलब्ध हैं, जिनका रेट लगभग हर दिन बदलता रहता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सामान्य तौर पर सुपीरियर रूम का किराया लगभग ₹7,500 और डिलक्स रूम का ₹8,500 रुपए के आसपास रहता है। प्रत्येक फाइव स्टार होटलों में कम से कम एक बार कॉम्प्लमेन्टरी बफे की भी व्यवस्था होती है। लेकिन, इसके अलावा भी शिंदे और उनके विधायकों के खाने का जो 8 दिनों का बिल आया है, वह माना जा रहा है कि लगभग 22 लाख रुपए है।

Read More सुशासन तिहार में अजीबोगरीब फरियाद: शराब की बोतलों पर भी लगाई जाए मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो, आवेदन वायरल

होटल के एक बड़े अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि ‘महाराष्ट्र के एमएलए होटल में सामान्य गेस्ट की तरह ठहरे हुए थे। उन्होंने जाने से पहले सारा बिल क्लियर कर दिया। उनके पास एक भी पैसा बकाया नहीं है।’ हालांकि, इस अधिकारी ने होटल के टोटल बिल के बारे में जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और सिर्फ इतना बताया कि विधायक लोग ‘ सुपीरियर और डीलक्स मिलाकर दोनों श्रेणियों के कमरों में ठहरे हुए थे।’

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

जब होटल के अधिकारी से यह सवाल किया गया कि क्या उन्होंने होटल में ठहरने के दौरान कुछ अलग से पेड सर्विस का भी इस्तेमाल किया, जो कि कमरों के साथ कॉम्प्लमेन्टरी सुविधाओं के रूप में उपलब्ध नहीं है तो उसने बताया, ‘उन्होंने सिर्फ वही सुविधाएं इस्तेमाल कीं, जो रूम रेंट के साथ कॉम्प्लमेन्टरी के तौर पर उपलब्ध है। उन्होंने कोई भी चार्जेबल सुविधाओं, जैसे कि स्पा का उपयोग नहीं किया था।’

गुवाहाटी के रेडिसन होटल के रूम रेंट को देखते हुए डिस्काउंट के बाद अनुमानित कुल रकम 68 लाख रुपए के आसपास बैठती है। जीएसटी के साथ दोनों तरह के कमरों का किराया लगभग
₹7,280 और ₹8,400 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति रात्रि होता है। इस मामले में सुपीरियर रूम की संख्या कम ही थी और डीलक्स कमरों की संख्या लगभग 55 थी। हालांकि, होटल के अधिकारी टोटल बिल को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गुवाहाटी के होटल में शिंदे गुट के विधायकों ने जाते वक्त 68 से 70 लाख रुपए का भुगतान किया है। (कुछ तस्वीरें गोवा की भी)

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के विधायक और कुछ निर्दलीय मुंबई से लगभग 2,700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में 22 जून से ही डेरा डाले हुए थे। ये मुंबई से पहले सूरत गए थे और फिर वहां से असम आ गए थे। बुधवार को ये सारे विधायक गुवाहाटी छोड़कर गोवा चले गए। गुवाहाटी का रेडिसन ब्लू पूरे नॉर्थईस्ट का पहला फाइव-स्टार होटल है। यह मनोहर दीपोर बील झील के किनारे है और गुवाहाटी विश्वविद्यालय और असम इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल में है।

Tags:

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि