महाजेनको का ₹110 करोड़ का जमीन घोटाला : छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने कैसे लगाई महाराष्ट्र सरकार को चपत, पीएमओ के दखल से मची खलबली

महाजेनको का ₹110 करोड़ का जमीन घोटाला : छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट ने कैसे लगाई महाराष्ट्र सरकार को चपत, पीएमओ के दखल से मची खलबली

रायपुर/मुंबई: महाराष्ट्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने की जिम्मेदारी उठाने वाली राज्य की शीर्ष ऊर्जा कंपनी महाजेनको (Mahagenco) खुद छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में एक गहरे और सुनियोजित घोटाले के जाल में फंस गई है। यह मामला सिर्फ ₹110 करोड़ के गबन का नहीं है, बल्कि उस शातिर नेक्सस का है, जिसने वन संरक्षण के नियमों की आड़ में महाराष्ट्र के सरकारी खजाने को खाली कर दिया। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के सख्त रुख और जांच के आदेश के बाद तय हो गया है कि पूर्व की सरकारों के दौरान पनपे इस कॉरपोरेट-नौकरशाही गठजोड़ पर जल्द ही बड़ी गाज गिरेगी।

शराब ठेके, डमी जमीनें और कॉपी-पेस्ट का खेल

गारे पाल्मा सेक्टर-II कोल ब्लॉक के लिए वन मंत्रालय (MoEFCC) से वैधानिक मंजूरी पाने के लिए महाजेनको को 214.869 हेक्टेयर निजी भूमि खरीदकर देनी थी। जांच दस्तावेजों के मुताबिक, मेसर्स लर्न नेचर कंसल्टेंट्स और स्थानीय भू-माफियाओं ने मिलकर एक ऐसी पटकथा लिखी, जो किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है।

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिन जमीनों को कलेक्टर दर से 6 गुना अधिक कीमत देकर खरीदा गया, उनका भौतिक रूप से कोई अस्तित्व ही नहीं है। इन्हीं फर्जी संपत्तियों को एक ही समय में 11 शेल कंपनियों के जरिए छत्तीसगढ़ में आकर्षक शराब ठेकों की सॉल्वेन्सी (गारंटी) के तौर पर गिरवी रखा गया था। जालसाजी का आलम यह था कि अलग-अलग खसरा नंबरों की रजिस्ट्री में एक ही साइट मैप (नक्शे) को दफ्तर में बैठकर 'कॉपी-पेस्ट' कर दिया गया।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

दिखावे का टेंडर और बिना जांच के भुगतान

भ्रष्टाचार की इस इमारत को कानूनी जामा पहनाने के लिए एक डमी अभिरुचि की अभिव्यक्ति" (EOI) का सहारा लिया गया। इसके विज्ञापन केवल ऐसे गुमनाम स्थानीय अखबारों में छपे, जिनका कोई प्रसार नहीं था। इन्हें सिर्फ फाइल-कॉपी के तौर पर छापा गया ताकि महाजेनको की फाइलों में रिकॉर्ड दुरुस्त दिखे।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

इस पूरे घोटाले का सरगना इंदरपाल भाटिया को बताया जा रहा है। भाटिया ने इन सभी डमी कंपनियों के लिए 'पावर ऑफ अटॉर्नी' (PoA) धारक के रूप में अकेले काम किया। हैरानी की बात यह है कि तमनार तहसील (रायगढ़) में इन करोड़ों के राजस्व रिकॉर्ड पर किसी एसडीएम (SDM) के हस्ताक्षर नहीं हैं। महज एक स्थानीय पटवारी के साइन पर, बिना 50 साल के मालिकाना हक (Title History) की जांच किए, करोड़ों का फंड सीधे बिचौलियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।

 पीएमओ ने चलाया हंटर....

इस खुलासे ने महाजेनको की सेंट्रल एनवायर्नमेंटल माइनिंग क्लीयरेंस को भारी खतरे में डाल दिया है। पीएमओ के निदेशक ऋग्वेध एम. ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ने महाजेनको के एमडी को पूरा डोजियर सौंपते हुए तत्काल एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है।

अब सरकार यह जांच कर रही है कि किन अधिकारियों ने कंपनी की गोपनीयता धाराओं का दुरुपयोग कर इन फाइलों को तेजी से आगे बढ़ाया। आने वाले दिनों में उन सभी नौकरशाहों और बिचौलियों पर एफआईआर (FIR) और कठोर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है, जिन्होंने अपनी आंखें मूंदकर इस ₹110 करोड़ के घोटाले को अंजाम तक पहुंचाया।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार