300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...

300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वीआईपी कल्चर और अफसरों की मनमानी का ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है, जिसने 300 करोड़ रुपए के ड्रीम प्रोजेक्ट को धुंआ- धुआं कर दिया हैं। जिस एक्सप्रेस-वे को शहर के ट्रैफिक को सिग्नल फ्री और निर्बाध बनाने के लिए डिजाइन किया गया था, वहां एक निजी मॉल और कॉलोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख दिया गया। पंडरी मॉल के ठीक सामने रातों-रात नाला पाटकर एक अनधिकृत VIP रास्ता खोल दिया गया है।

      अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन सा VVIP अप्रोच या बड़ा लिफाफा था, जिसने पीडब्ल्यूडी, यातायात विभाग और नगर निगम के अफसरों की आंखों पर काला चश्मा लगा दिया।

बिना फाइल, बिना मंजूरी... सिर्फ मौखिक आदेश' का खेल

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

रायपुर रेलवे स्टेशन से शद्दाणी दरबार तक करीब 12 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण सीजीआरडीसी (CGRDC) ने 300 करोड़ रुपए की लागत से करवाया था। इसका ठेका अहमदाबाद की 'मेसर्स आयरन ट्राय एंगल लिमिटेड' को मिला था। मास्टरप्लान और अनुबंध में साफ था कि यह एक एक्सेस कंट्रोल्ड (नियंत्रित यातायात) मार्ग है, जहां बीच में कोई कट नहीं होगा। इसी वजह से सर्विस लेन के दोनों तरफ ग्रिल लगाई गई थी।

Read More बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा

कोरोना काल में निगरानी घटी तो पहले ग्रिल चोरी हुए, और अब सीधे अफसरों ने ही रास्ता खोल दिया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के मुताबिक, ऐसे मार्ग पर नया कट खोलने के लिए शासन स्तर की सक्षम मंजूरी अनिवार्य है। मगर सूत्रों की मानें तो यहां न कोई ट्रैफिक स्टडी हुई, न कोई फाइल दौड़ी, बस ऊपर के किसी मौखिक आदेश पर नाला पाटकर रास्ता दे दिया गया।

300 करोड़ के प्रोजेक्ट में बॉटल नेक का सुराख

       एक्सप्रेस-वे की मूल अवधारणा ही बिना रुके तेज यातायात है। लेकिन, सिस्टम के 'बाबू' और इंजीनियर जब मेहरबान हों, तो डिजाइन क्या चीज है? विशेषज्ञों का साफ कहना है कि तेज रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे पर इस तरह का कट हादसों को सीधा न्योता है। गाड़ियां जब अचानक मॉल की तरफ से सर्विस लेन होते हुए एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करेंगी, तो यह जगह एक खतरनाक 'बॉटल नेक' बन जाएगी। जिस सड़क को जाम से मुक्ति के लिए बनाया गया था, वह जल्द ही हादसों और ट्रैफिक जाम का नया केंद्र बन जाएगी।

सुशासन के दावों पर बट्टा?

इस पूरी गफलत की भनक लगते ही सियासत गरमा गई। मामले के तूल पकड़ते ही पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय रविवार शाम अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और इस अवैध रास्ते को बंद करवा दिया। उनका सीधा आरोप है कि सत्ताधारी दल के 'भ्रष्टाचार मुक्त शासन' के दावों के बीच, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अपने निजी और आर्थिक लाभ के लिए बड़े बिल्डरों से मिलीभगत कर रहे हैं। इस एक फैसले ने पूरे प्रोजेक्ट की दिशा ही बदल कर रख दी है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच