शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत

शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब नीति घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने आज उनसे जुड़े दो आपराधिक मामलों और मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण में जमानत मंजूर कर दी है। अदालत ने सुनवाई के दौरान माना कि मामले के कई अन्य सह-आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर हैं और ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। इसी आधार पर कोर्ट ने राहत देते हुए उन्हें निर्धारित शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि निरंजन दास पर राज्य की आबकारी नीति तैयार करने में अहम भूमिका निभाने और कथित तौर पर कुछ आरोपियों को फायदा पहुंचाने के आरोप हैं। अदालत को बताया गया कि उन्हें सितंबर और दिसंबर 2025 में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए वही शर्तें लागू कीं जो पहले अन्य आरोपियों पर लगाई गई थीं। इसके तहत दास को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा और केवल जांच या अदालत की कार्यवाही में शामिल होने के लिए ही राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी।

इससे पहले इसी मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी और पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया को भी राहत मिल चुकी है। ऐसे में अब शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार कई बड़े नाम जमानत पर बाहर आ चुके हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मामला राज्य की पिछली सरकार की आबकारी नीति और कथित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। वहीं जांच एजेंसियां अब भी इस पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच में जुटी हुई हैं।

Read More DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

Latest News

कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद कबीरधाम में हाथियों का तांडव: केसमरदा गांव में घुसे 4 हाथी, दो घरों में मचाई तोड़फोड़; शादी के लिए रखे 9 बोरी चावल किए बर्बाद
बेमेतरा दौरे पर रहेंगे PCC चीफ दीपक बैज, मारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक; निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
खरीदी व्यवस्था पर दोहरी मार: कहीं रिकॉर्ड में जमीन शून्य, कहीं बारिश से बंद हुई तौल; कई केंद्रों पर टोकन जारी होने के बाद भी नहीं खरीदा जा सका धान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला
बजट के ₹1.32 लाख करोड़ बिना खर्च लौटे, हेल्थ सेस के ₹43,426 करोड़ स्वास्थ्य मद में नहीं पहुंचे
रायपुर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ियों की लाइव लोकेशन
जल संसाधन विभाग में 5 बड़े अफसरों को दो-दो अहम पदों की जिम्मेदारी, नियमित पोस्टिंग अटकी; दोहरे प्रभार को लेकर शासन को शिकायत
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड; 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा
23 नवंबर 2026 राशिफल: वैकुंठ चतुर्दशी पर इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में होगी नई शुरुआत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार