Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला; डिप्टी CM साव ने नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपये

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला; डिप्टी CM साव ने नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपये

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला; डिप्टी CM साव ने नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपये उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश […]

Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला; डिप्टी CM साव ने नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपये


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए।



रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। उनकी समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने आज ही नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नगर निगम आयुक्तों को अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम साव ने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे खुद भी सवेरे किसी भी दिन किसी भी नगर निगम में पहुंच सकते हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहरों के सभी वार्डों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित करने को कहा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक में सभी नगर निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। नगर निगम आयुक्तों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरों को विकसित करने और नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं पार्षदों के साथ समन्वय से काम करने को कहा।

Read More नारायणपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस छावनी में बदला पूरा गांव

साव ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर्स को केवल नोटिस जारी करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी नगर निगमों में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से संपत्ति कर के मूल्यांकन से छूटे नए मकानों और दुकानों का सर्वे कराने को कहा, ताकि इन जगहों से भी संपत्ति कर प्राप्त किया जा सके।

Read More बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप

Tags:

Latest News

प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट
कुदरत का तांडव: एक मिनट में दो शक्तिशाली भूकंपों से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं; 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल
गरीब और निरक्षर ग्रामीणों के हक में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राजस्व मंडल को फिर करनी होगी सुनवाई
पुरानी विधानसभा को मिली नई पहचान : अब यहीं से होगी NIFT की पढ़ाई, फैशन एजुकेशन का बनेगा नया केंद्र
घर की कलह में बुझ गई CRPF जवान की जिंदगी : जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान
WhatsApp पर आ रहीं खतरनाक फाइलें! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका सिस्टम, साइबर एक्सपर्ट्स ने जारी की चेतावनी
Vaping Side Effects: क्या फ्लेवर वाली ई-सिगरेट बढ़ा रही हार्ट अटैक का खतरा? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
बिलासपुर में सस्पेंस बनी विवाहिता की मौत: शरीर पर चोट, बंद कमरा और 1.5 साल की बच्ची... मायके वालों का आरोप- भाजपा नेता के भतीजे ने की हत्या....
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को नहीं मिलेगा BEO का प्रभार: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, व्याख्याता की पोस्टिंग का आदेश किया रद्द
रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल
बिलासपुर में ईसाई समाज की जमीन का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा: कथित पदाधिकारी ने कोर्ट में समझौते का खेल कर बेच दी व्यापार विहार की बेशकीमती जमीन
बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप