घर की कलह में बुझ गई CRPF जवान की जिंदगी : जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

 घर की कलह में बुझ गई CRPF जवान की जिंदगी : जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर दी जान

बलरामपुर। जम्मू-कश्मीर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने छुट्टी के दौरान अपने गांव में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले जवान का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। परिजन और ग्रामीण उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छुट्टी पर घर आया था जवान
जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला निवासी 35 वर्षीय राजाराम प्रजापति वर्ष 2021 में CRPF में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पदस्थ थे। कुछ दिनों पहले वे अवकाश पर अपने पैतृक गांव लौटे थे। घर आने के बाद से पारिवारिक तनाव बना हुआ था और पत्नी के साथ अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
बताया जा रहा है कि बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद राजाराम घर से रस्सी लेकर बाहर निकले और घर के पास स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पीछे-पीछे पहुंची उनकी मां ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर उन्हें फंदे से नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया।

Read More 30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गंभीर हालत में राजाराम को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी।

Read More Rohini Firing Case: बर्थडे पार्टी में अचानक चली गोली, सीढ़ियों में छिपाई पिस्टल; 13 मामलों वाला आरोपी गिरफ्तार

पहले भी कर चुके थे आत्महत्या का प्रयास
परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी राजाराम ने कथित पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया था। उस समय उन्होंने एक वीडियो जारी कर पत्नी और ससुराल पक्ष पर पैसों की मांग, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार से संपर्क नहीं करने देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि उन आरोपों की जांच का क्या निष्कर्ष निकला, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल