WhatsApp पर आ रहीं खतरनाक फाइलें! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका सिस्टम, साइबर एक्सपर्ट्स ने जारी की चेतावनी

WhatsApp पर आ रहीं खतरनाक फाइलें! एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका सिस्टम, साइबर एक्सपर्ट्स ने जारी की चेतावनी

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट सामने आया है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kaspersky ने एक ऐसे मैलवेयर कैंपेन का खुलासा किया है, जिसके जरिए हैकर्स व्हाट्सऐप पर खतरनाक फाइलें भेजकर लोगों के सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई देशों में यूजर्स इस साइबर हमले का शिकार हो चुके हैं और अब इसका खतरा दूसरे देशों तक भी पहुंच सकता है।

WhatsApp अकाउंट हैक कर भेजी जा रही हैं फाइलें
Kaspersky की ग्लोबल रिसर्च एंड एनालिसिस टीम (GReAT) के अनुसार, साइबर अपराधी पहले से हैक किए गए WhatsApp अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन अकाउंट्स से यूजर्स को ऐसे अटैचमेंट भेजे जा रहे हैं जो किसी परिचित व्यक्ति या बिजनेस कॉन्टैक्ट की ओर से आए हुए लगते हैं। यही वजह है कि कई लोग बिना सोचे-समझे इन फाइलों को खोल देते हैं।

फाइल खोलते ही सिस्टम में घुस जाता है मैलवेयर
रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर VBScript आधारित खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं। इन फाइलों के नाम बिजनेस डॉक्यूमेंट, इनवॉइस, रिपोर्ट या ऑफिस फाइलों जैसे रखे जाते हैं ताकि यूजर को किसी तरह का शक न हो। जैसे ही यूजर अटैचमेंट पर क्लिक करता है, मैलवेयर सिस्टम में इंस्टॉल होकर संवेदनशील जानकारी चुराने या डिवाइस को संक्रमित करने का काम शुरू कर देता है।

कई देशों में बढ़ा खतरा
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, मलेशिया, ब्राजील, सिंगापुर समेत कई देशों में इस मैलवेयर कैंपेन के मामले सामने आए हैं। फाइलों के नाम अंग्रेजी के अलावा पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन जैसी भाषाओं में भी पाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के साइबर हमले अन्य देशों के यूजर्स को भी निशाना बना सकते हैं।

ऐसे बचाएं खुद को
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि WhatsApp पर किसी भी अनजान नंबर या संदिग्ध कॉन्टैक्ट से आई फाइल को बिना जांचे-परखे न खोलें। यदि कोई अटैचमेंट अचानक प्राप्त हो और उसकी जरूरत न हो, तो उसे डाउनलोड करने या क्लिक करने से बचें। साथ ही सिस्टम और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें।

याद रखें ये बातें

  • अनजान फाइल अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
  • संदिग्ध लिंक या डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने से बचें।
  • WhatsApp Web और Desktop का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू रखें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी, बैंकिंग डाटा और पूरे सिस्टम को खतरे में डाल सकती है।

Tags:

Related Posts

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई