प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट

प्रधानमंत्री आवास योजना पर पंचायत में बवाल : उपसरपंच का आरोप- सरपंच पुत्र समेत कई लोगों ने कॉलर पकड़कर की मारपीट

अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित ग्रामसभा उस समय विवाद में बदल गई, जब प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर हुई बहस के बाद उपसरपंच के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने गोबरा नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच के पुत्र समेत कई लोगों पर हमला करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

आवास योजना की सूची बनी विवाद की वजह
शिकायत के मुताबिक, 24 जून को पंचायत भवन में आयोजित आमसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची पर चर्चा चल रही थी। बताया गया कि सूची में 169 नाम शामिल थे, जबकि कई ग्रामीणों का दावा था कि पात्र होने के बावजूद करीब 120 लोगों के नाम सूची में नहीं आए। इसी मुद्दे को लेकर बैठक का माहौल गर्म हो गया।

सभा खत्म होते ही मारपीट का आरोप
उपसरपंच पोखन लाल यदु का आरोप है कि चर्चा के दौरान कुछ लोगों ने उनके खिलाफ माहौल बनाया। उनका कहना है कि सभा समाप्त होने के बाद टोमन लाल साहू ने कथित रूप से उनका कॉलर पकड़कर उन्हें पंचायत भवन के बाहर ले गया, जहां पहले से मौजूद कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत में चिंतामणि, टोमन साहू, मिथलेश साहू, अलखराम साहू, बैतल साहू, लेखराम साहू, प्रहलाद साहू और एस. कुमार सहित अन्य लोगों के नाम भी दर्ज कराए गए हैं।WhatsApp-Image-2026-06-25-at-7.44.28-AM-768x1366

Read More रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर

कपड़े फाड़ने और बाइक गिराने का भी आरोप
उपसरपंच ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया गया। उनका कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो एक ग्रामीण चेतन साहू ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। घटना में उनके जबड़े में चोट आई है और वे लगातार दर्द की शिकायत कर रहे हैं।

Read More सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बांध की जमीन अपने नाम कराने का आरोप, FIR के निर्देश

पहले भी विवाद होने का दावा
पोखन लाल यदु ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि पंचायत की पूर्व बैठकों में भी उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की कोशिश की गई थी। इस बार हुई घटना के बाद उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल