काम करते-करते मलबे में दब गए मजदूर! कोलकाता गोदाम हादसे में कई मौतें, 40 लोग मलबे में फंसे, राहत-बचाव अभियान जारी

काम करते-करते मलबे में दब गए मजदूर! कोलकाता गोदाम हादसे में कई मौतें, 40 लोग मलबे में फंसे, राहत-बचाव अभियान जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ताराताला क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन गोदाम का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त साइट पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारी लोहे के ढांचे और कंक्रीट के स्लैब गिरने से कई श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव एजेंसियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे से निकाले गए घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों की जान गई है, जबकि बड़ी संख्या में मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल भारी मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने में जुटा है।

घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि हालिया बारिश का असर भी निर्माणाधीन ढांचे पर पड़ा हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Read More ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: धुएं के बीच जिंदगी की जंग, यात्रियों ने सुनाई मौत के मुंह से निकलने की आपबीती

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल