पुरानी विधानसभा को मिली नई पहचान : अब यहीं से होगी NIFT की पढ़ाई, फैशन एजुकेशन का बनेगा नया केंद्र

पुरानी विधानसभा को मिली नई पहचान : अब यहीं से होगी NIFT की पढ़ाई, फैशन एजुकेशन का बनेगा नया केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुरानी विधानसभा अब शिक्षा और कौशल विकास का नया केंद्र बनने जा रही है। राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक भवन का उपयोग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के अस्थायी परिसर के रूप में करने का फैसला किया है। नवा रायपुर में स्थायी कैंपस तैयार होने तक एनआईएफटी रायपुर की सभी शैक्षणिक गतिविधियां यहीं संचालित की जाएंगी। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के साथ संस्थान ने पुराने विधानसभा परिसर से अपना संचालन भी शुरू कर दिया है।

शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट का नया हब बनेगा परिसर
नए विधानसभा भवन के नवा रायपुर शिफ्ट होने के बाद पुराना भवन खाली हो गया था। अब इस भवन को नई उपयोगिता देते हुए फैशन शिक्षा के लिए विकसित किया जा रहा है। संस्थान ने परिसर में आवश्यक मशीनें और अन्य संसाधन स्थापित कर कामकाज शुरू कर दिया है।

युवाओं को मिलेगा आधुनिक फैशन टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण
एनआईएफटी के संचालन से प्रदेश के विद्यार्थियों को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल, गारमेंट टेक्नोलॉजी और डिजाइन से जुड़े अन्य क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। इससे रायपुर की पहचान केवल प्रशासनिक राजधानी ही नहीं, बल्कि फैशन और कौशल शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में भी मजबूत होगी।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

स्थायी कैंपस बनने तक चलेगी पढ़ाई
राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनआईएफटी का स्थायी कैंपस विकसित करने की योजना बनाई है। इसके निर्माण तक पुराने विधानसभा भवन को अस्थायी कैंपस के रूप में उपयोग में लाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

Read More 1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट

271 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली थी मंजूरी
गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2025 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नवा रायपुर में एनआईएफटी की स्थापना को मंजूरी दी गई थी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 271.18 करोड़ रुपये तय की गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया अत्याधुनिक भवन 1 नवंबर 2025 को नवा रायपुर में शुरू होने के बाद पुराना परिसर खाली हो गया था, जिसके बेहतर उपयोग के लिए यह पहल की गई।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल