नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में सरकारी शराब दुकानों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में शराब दुकान से जुड़े एक सेल्समैन के घर से कथित तौर पर नकली शराब बनाने का मामला सामने आया था। इस घटना की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब सरकारी शराब दुकान से खरीदी गई सीलबंद देशी शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का दावा किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उपभोक्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डभरा स्थित शासकीय देशी शराब दुकान से खरीदी गई प्लेन ब्रांड की एक सीलबंद बोतल खोलने पर उसके भीतर कीड़े जैसी वस्तु दिखाई दी है। उपभोक्ता ने इसकी शिकायत दुकान कर्मचारियों से की और बाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया है। वायरल वीडियो में बोतल के भीतर संदिग्ध वस्तु दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।22_1781323284

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि कुछ दिन पहले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शराब दुकान से जुड़े एक कर्मचारी के घर पर कथित अवैध शराब निर्माण और पैकेजिंग सामग्री मिलने का मामला सामने आया था। उस कार्रवाई में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, स्टीकर, ढक्कन और अन्य सामग्री जब्त की थी। अब डभरा की घटना के बाद लोग शराब की गुणवत्ता और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Read More सहकारी बैंकों में 60% स्टाफ खत्म: 1000 से घटकर 400 पर सिमटे कर्मचारी, 70 ब्रांचों में 2-3 लोगों के भरोसे कामकाज; अनुकंपा नियुक्ति की 35 फाइलें सालों से दबीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी दुकानों में बिकने वाले उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर नियमित निगरानी और जांच की जानी चाहिए। उनका मानना है कि उपभोक्ताओं का भरोसा बनाए रखने के लिए पैकेजिंग, भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Read More Rajnandgaon News: साड़ी में AK-47 से हर्ष फायरिंग पर बवाल! SP अंकिता शर्मा से IG ने मांगा जवाब

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित बोतल की वैज्ञानिक जांच आवश्यक है। पैकेजिंग, भंडारण या अन्य तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जानी चाहिए। आबकारी विभाग से मामले की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई वस्तु की वास्तविकता क्या है और इसके लिए कौन जिम्मेदार है ?

Latest News

एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत एक साल में करीब 47 अपचारी बालक फरार, अब दीवारों पर कंटीले तारों की घेराबंदी, खिड़की, दरवाजे और रोशनदान भी किए जा रहे मजबूत
दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  
शिक्षिका से छेड़खानी में दोषी शिक्षक बर्खास्त, कोर्ट की सजा के बाद विभाग ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों के तबादले
निर्माण कार्यों में तेजी लाने PWD ने किए 91 उप अभियंताओं के तबादले
शिक्षकों के डेटा पर किसकी नजर? साइबर ठगों के निशाने पर पूरा शिक्षक वर्ग
बिलासा एयरपोर्ट पर खड़ा रहेगा अलायंस एयर का विमान, दिल्ली से आएगी इंजीनियरों की टीम
धान बेचने जा रहे किसानों के लिए जरूरी खबर, अब OTP से नहीं होगा सत्यापन
पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमृतसर से चिट्टा लाकर बिलासपुर में ग्राहक तलाश रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस
बिरयानी की चाह में युवक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, चाकू और बाइक जब्त
सत्ता की मलाई का संग्राम, प्रभारी मंत्री के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा!