किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, काचरंग नाले में उफान से टूटीं सड़कें, बगीचों में घुसा मलबा

किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, काचरंग नाले में उफान से टूटीं सड़कें, बगीचों में घुसा मलबा

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। निचार क्षेत्र के काचरंग इलाके में देर रात बादल फटने के बाद नाले में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तड़के करीब तीन बजे आए तेज बहाव से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई इलाकों का संपर्क प्रभावित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेना शुरू कर दिया है।Kinnaur-Cloudburst-1-1782284705890

बाढ़ के कारण जलशक्ति विभाग की पेयजल परियोजना को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई जगह पाइपलाइन बह गईं, जबकि पानी संग्रहण के लिए बनाए गए इंटेक टैंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है और लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था की चिंता सताने लगी है।

प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर बागवानी और कृषि क्षेत्र पर देखने को मिला है। नाले के साथ आए भारी मलबे ने सेब के बगीचों और खेती की जमीन को नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर सेब के पौधे और पेड़ उखड़ गए, जबकि खेतों में मलबा जमा हो गया। स्थानीय बागवानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।Kinnaur-Cloudburst-1782284445957_v (1)

Read More भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

राहत की बात यह रही कि बाढ़ का रुख रिहायशी इलाकों की ओर नहीं गया, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कई घर खतरे की जद में आने से बाल-बाल बच गए। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित मार्गों को बहाल करने के साथ पेयजल व्यवस्था जल्द सामान्य करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल