नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक भेजी जा रही थीं युवतियां! अंबिकापुर बस स्टैंड से 20 लोगों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका

नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक भेजी जा रही थीं युवतियां! अंबिकापुर बस स्टैंड से 20 लोगों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका

अंबिकापुर। अंबिकापुर के सरगुजा संभाग मुख्यालय में मानव तस्करी से जुड़े एक संदिग्ध मामले का खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने झारखंड से आई एक बस से 16 युवतियों सहित कुल 20 लोगों को रेस्क्यू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि सभी लोगों को बेहतर रोजगार और अधिक वेतन का लालच देकर कर्नाटक ले जाने की तैयारी थी। मामले में मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए संबंधित एजेंसियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर बस को रोककर लोगों को अपने संरक्षण में लिया गया।

रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनसे विस्तृत पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें किस माध्यम से संपर्क किया गया और यात्रा की पूरी योजना किसने बनाई थी। पुलिस भी मामले से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

Read More चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मानव तस्करी या धोखाधड़ी के तथ्य सामने आते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं संभावित तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल