गूगल की जगह आएगा आपका नाम, जादुई है ये छोटी सी ट्रिक

गूगल की जगह आएगा आपका नाम, जादुई है ये छोटी सी ट्रिक

गूगल की जगह आएगा आपका नाम, जादुई है ये छोटी सी ट्रिक

अब Google के होमपेज पर ‘Google’ की जगह अपना नाम दिखाएं, वो भी बिना कोडिंग के! My Google Doodle नाम के Chrome Extension से आप आसानी से यह मजेदार ट्रिक आजमा सकते हैं। जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और बनाएं Google को अपना पर्सनल सर्च पेज।

क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप Google खोलें और वहां Google की जगह आपका खुद का नाम लिखा हो? अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे पॉसिबल हो सकता है. लेकिन ये अब आसानी से हो सकता है. आप आसान और मजेदार तरीके से गूगल की जगह अपना नाम लिख सकते हैं.

इसके लिए आपको किसी हैक या कोडिंग की जरूरत नहीं है. आपको बस एक छोटी सी ट्रिक का फॉलो करना होगा. इसके बाद आपकी सर्च में गूगल के जगह आपका नाम आएगा. My Google Doodle नाम का एक Chrome Extension इस्तेमाल करना है. यहां हम आपको बताएंगे कि ये ट्रिक कैसे काम करेगी.

My Google Doodle क्या है?
My Google Doodle एक Google Chrome Extension है. इसका काम है Google के होमपेज पर जो Google लिखा होता है, उसे आपके चाहे गए नाम या शब्द से बदल देना या उसकी थीम को आपके हिसाब से सेट करना है. आप इसमें अपना नाम, अपने पापा-मम्मी का नाम, या कुछ भी स्पेशल लिख सकते हैं और वो Google की जगह दिखेगा.

Read More लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Pixel 11 सीरीज का पूरा राज! डिजाइन से लेकर कीमत तक सब कुछ सामने

ये ट्रिक कैसे काम करती है? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Read More Netflix को सब्सक्रिप्शन कीमत बढ़ाना पड़ा महंगा, अब यूजर्स को लौटानी होगी 7 साल की फीस, कोर्ट ने दिया आदेश

  • इसके लिए सबसे पहले अपने सिस्टम में Chrome ब्राउजर ओपन करें. अगर नहीं है तो पहले उसे डाउनलोड करें.
  • Chrome Web Store पर जाने के लिए https://chrome.google.com/webstore इस लिंक पर पर भी क्लिक कर सकते हैं.
  • सर्च बॉक्स में My Google Doodle टाइप करें. जो पहला रिजल्ट आएगा, उसे ओपन करें और Add to Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Add Extension पर क्लिक करके इसे इंस्टॉल कर लें.
  • क्रोम में ऊपर राइट साइड में आपको एक्सटेंशन का आइकन दिखेगा. उस पर क्लिक करें. अब एक बॉक्स खुलेगा जिसमें आप जो भी शब्द डालेंगे, वही Google की जगह दिखाई देगा. जैसे आप अपना नाम Archana Search, My Internet, कुछ भी लिख सकते हैं.
  • अब जब भी आप www.google.com खोलेंगे, वहां Google की जगह आपका दिया गया नाम दिखेगा.

ध्यान दें
ये सिर्फ आपके ब्राउजर में काम करता है, मतलब सिर्फ आपके कंप्यूटर पर शो होता है. इसका इंटरनेट पर कोई खतरा या वायरस नहीं है, लेकिन फिर भी ऑफिशियल एक्सटेंशन ही इंस्टॉल करें. ये बदलाव केवल दिखावट का है, Google का असली फंक्शन वैसा ही रहेगा.

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना