EPFO: इस सरकारी ऐप से चेक करें PF का पैसा, ये है स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

EPFO: इस सरकारी ऐप से चेक करें PF का पैसा, ये है स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड यानी EPF अकाउंट में पड़े पैसे की जानकारी के लिए आप कौन सा रास्ता चुनते हैं? बहुत से लोगों का जवाब होगा कि हम तो EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं, UAN नंबर, पासवर्ड और Captcha डालकर साइट के जरिए चेक करते हैं. लेकिन एक ऐसा सरकारी ऐप है जिससे बैलेंस चेक करना बहुत ही तेज और आसान है, खास बात तो ये है कि इसके लिए न ही आपको पासवर्ड डालने की जरूरत है और न ही कैप्चा भरने की. इस सरकारी ऐप का नाम है UMANG, बहुत से लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे होंगे लेकिन जिन्हें इस ऐप की जानकारी नहीं है, हम आज उन लोगों को बताने वाले हैं कि इस ऐप की मदद से पीएफ का पैसा कैसे चेक किया जा सकता है?

How to Check PF Balance: उमंग ऐप करेगा मदद
ये सरकारी ऐप आप लोगों को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा. सबसे पहले फोन में इस ऐप को डाउनलोड कर लें. इसके बाद ऐप में लॉग-इन करें, अगर आप उमंग ऐप पर नए हैं तो रजिस्टर करें. एक बार रजिस्टर करने के बाद आप नंबर और MPIN के जरिए लॉग-इन कर पाएंगे. अगर आपको MPIN याद नहीं है तो आप ओटीपी के जरिए भी लॉग-इन कर सकते हैं.

उमंग ऐप में लॉग-इन करने के बाद सर्च में EPFO डालकर सर्च करें. सर्च रिजल्ट में EPFO पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन्स खुलकर आ जाएंगे जैसे कि View Passbook, Raise Claim, Track Claim, Download UAN Card, UAN Activation आदि.

  • उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपको पीएफ बैलेंस चेक करना है तो आप व्यू पासबुक ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अगले स्टेप पर आपको UAN नंबर डालने के लिए कहा जाएगा.
  • UAN Number डालने के बाद अगले स्टेप पर आपको ओटीपी डालना होगा.
  • ओटीपी डालने के बाद आपके सामने पासबुक खुलकर आ जाएगी. आप जिस भी पासबुक का बैलेंस देखना चाहते हैं
  • उस पासबुक पर क्लिक कर, Employee Share, Employer Share और Pension Contribution में पड़े बैलेंस को चेक कर पाएंगे.
Tags:

Related Posts

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप