Poco C81 Series: आ रही पोको की नई सीरीज, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

Poco C81 Series: आ रही पोको की नई सीरीज, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

Poco की नई सी सीरीज जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने नई सी सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, कंपनी ने X पर पोस्ट शेयर कर तारीख का ऐलान किया है. इस बात की भी जानकारी दी गई है कि ये नई सीरीज बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकती है. कंपनी ने पोस्ट शेयर करने के साथ जो पोस्टर शेयर किया है उस पोस्टर को देखने इस बात का पता चलता है कि इसमें 6300mAh की बैटरी मिलेगी. पोस्टर में सी81 सीरीज का जिक्र है, इसका मतलब ये है कि इस सीरीज में POCO C81 और POCO C81x को उतारा जा सकता है.

POCO C81 Series Launch Date in India
पोको ने इस बात को कंफर्म किया है कि इस सीरीज को 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. ऑफिशियल लॉन्च के बाद ये फोन फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा. टीजर पोस्ट के हिसाब से अगर डिजाइन की बात करें तो ये सीरीज सेगमेंट के लिए स्टैंडर्ड है. फोन मैट लुक के साथ हल्के नीले रंग के फिनिश में और वर्टिकली स्टैक्ड डुअल-कैमरा मॉड्यूल में नजर आ रहा है. इसका लेआउट Redmi A7 Pro जैसा ही है, जिसे पिछले हफ्ते भारत में 11,499 रुपए में लॉन्च किया गया था.

POCO C81 Specifications
पोको सी81 में 6300 एमएएच की बैटरी होगी जो POCO C71 की 5200mAh यूनिट से लगभग 20 प्रतिशत बड़ी है. कंपनी का दावा है कि 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत तक चलेगी. इसमें एक कोल्ड एंड्योरेंस मोड भी है, जिसे कम तापमान की स्थिति में परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जो इस सेगमेंट में एक अनोखा फीचर है. चार्जिंग 15W पर मामूली रहती है, लेकिन फोन में 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह छोटे डिवाइस को भी पावर दे सकता है.

Read More Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर

Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल