Motorola Edge 70 में है 50MP सेल्फी कैमरा, सेल शुरू होते ही मिल रही 1500 रुपए की छूट!

Motorola Edge 70 में है 50MP सेल्फी कैमरा, सेल शुरू होते ही मिल रही 1500 रुपए की छूट!

मिड रेंज में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 की सेल आप लोगों के लिए आज (23 दिसंबर) से शुरू हो गई है. अहम खासियतों की बात करें तो इस मोटोरोला फोन में एआई फीचर्स, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन को कंपनी की तरफ से तीन Android अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस हैंडसेट के लिे आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये फोन कौन-कौन से खास फीचर्स से लैस है?

Motorola Edge 70 Price in India
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है. इस फोन के साथ कंपनी की तरफ से इंटरोडक्टरी ऑफर मिल रहा है, इस ऑफर के तहत कंपनी की आधिकारिक साइट से फोन खरीदने पर आप बैंक कार्ड डिस्काउंट के जरिए 1000 रुपए की बचत कर पाएंगे. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1000 रुपए, एचडीएफसी और आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.motorola-edge-70-offers

Motorola Edge 70 Alternatives
25 से 30 हजार रुपए के रेंज में मोटोरोला कंपनी का ये फोन Nothing Phone (3a), realme 14 Pro+ 5G, vivo T4 Pro 5G और OPPO Reno13 5G जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

Read More Samsung Galaxy A08: 20 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट का साथ

Motorola Edge 70 Specifications

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: मोटोरोला कंपनी का ये फोन Android 16 और आधारित Hello UI स्किन पर काम करता है.
  • डिस्प्ले: इस हैंडसेट में 6.7 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. ये फोन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ जैसी खूबियां भी हैं, इसके अलावा स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल हुआ है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है.
  • एआई फीचर्स: इस मिड रेंज फोन में कई AI टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है जैसे कि ये फोन कैच मी अप 2.0, नेक्स्ट मूव, रिमेम्बर दिस + रिकॉल, पे अटेंशन 2.0, AI वीडियो एनहांसमेंट, AI फोटो एनहांसमेंट और AI एक्शन शॉट जैसे फीचर्स से लैस है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 50 मेगापिक्ल अल्ट्रा वाइड कैमरा और थ्री इन वन लाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है.
  • बैटरी: 68 वॉट वायर्ड और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है.
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच