Oppo ने लॉन्च की धांसू स्मार्टवॉच, 10 दिन की बैटरी और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का है सपोर्ट

Oppo ने लॉन्च की धांसू स्मार्टवॉच, 10 दिन की बैटरी और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का है सपोर्ट

ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch S को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह वॉच 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के दावे के साथ आई है. इससे पहले इसे अक्टूबर में चीन में पेश किया गया था, अब यह यूरोप समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध है. नई वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और रिस्ट टेम्परेचर सेंसर शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि यह डेली फिटनेस और वेलनेस ट्रैकिंग के लिए एक ऑल-राउंडर डिवाइस है.

कीमत और डिजाइन
Oppo Watch S की कीमत जर्मनी में 259 यूरो रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 27,000 रुपये के आसपास बैठती है. फ्रांस में इसकी कीमत 230 यूरो और स्पेन में 209 यूरो है, यानी अलग-अलग बाजारों में दाम थोड़ा अलग रखा गया है. यह स्मार्टवॉच Phantom Black और Silver Glow जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और प्रीमियम लुक वाला है. वॉच का स्ट्रैप के बिना वजन करीब 35 ग्राम है.

दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Oppo Watch S में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 464×464 पिक्सल और 317ppi पिक्सल डेंसिटी है. कंपनी के अनुसार स्टैंडर्ड मोड में इसकी ब्राइटनेस 600 निट्स तक और हाई ब्राइटनेस मोड में 1500 निट्स तक पहुंच सकती है. पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाने का दावा किया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

Read More Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy

यह वॉच ColorOS Watch 7.1 पर चलती है और इसमें BES2800BP चिपसेट के साथ 4GB EMMC स्टोरेज दी गई है. यह Android 9.0 या उससे ऊपर और iOS 14.0 या उससे ऊपर वाले स्मार्टफोन्स के साथ काम करती है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 सपोर्ट दिया गया है.

Read More WhatsApp New Feature: अब बच्चों के WhatsApp पर पैरेंट्स का कंट्रोल, चैट नहीं देख पाएंगे! जानें क्या बदला

हेल्थ फीचर्स और 100+ स्पोर्ट्स मोड
Oppo Watch S में हेल्थ ट्रैकिंग के लिए कई सेंसर दिए गए हैं, जिनमें ऑप्टिकल हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, रिस्ट टेम्परेचर, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप और बैरोमीटर शामिल हैं. इसमें 60 सेकंड वेलनेस ओवरव्यू फीचर भी है, जो हार्ट रेट, नींद, तनाव और SpO2 जैसे आंकड़े एक साथ दिखाता है.

यह वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिनमें रनिंग, टेनिस, बैडमिंटन, स्विमिंग, साइकलिंग और माउंटेनियरिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं. 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस और IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है. इसमें 339mAh बैटरी दी गई है, जिसे सामान्य उपयोग में 10 दिन तक चलने का दावा किया गया है. टिपिकल यूज में यह करीब 7 दिन और Always-On Display चालू रहने पर लगभग 4 दिन तक बैटरी दे सकती है.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल