PAN Card के नियमों में किया गया बदलाव, अब घर बैठे आसानी से बनाएं

PAN Card के नियमों में किया गया बदलाव, अब घर बैठे आसानी से बनाएं

PAN Card के नियमों में किया गया बदलाव, अब घर बैठे आसानी से बनाएं

सरकार ने पैन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव किया है. 1 जुलाई 2025 से पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. यदि किसी व्यक्ति के पास आधार नहीं है, तो वह अब नया पैन कार्ड नहीं बनवा पाएगा. इस कदम का उद्देश्य कर चोरी रोकना और दस्तावेजी पारदर्शिता को बढ़ावा देना है.

मौजूदा धारकों को 31 दिसंबर तक कराना होगा लिंक (PAN Card New Rules 2025)
जिन व्यक्तियों के पास पहले से पैन कार्ड है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य होगा. ऐसा न करने पर उनका पैन 1 जनवरी 2026 से ‘निष्क्रिय’ (Inactive) घोषित कर दिया जाएगा. यानी वे उस पैन नंबर का उपयोग किसी भी वित्तीय कार्य में नहीं कर सकेंगे.

पैन कार्ड क्यों जरूरी है? (PAN Card New Rules 2025)
पैन (स्थायी खाता संख्या) आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक पहचान पत्र है. यह दस्तावेज़ निम्नलिखित कार्यों में अनिवार्य है:

Read More गाड़ियों की डिलीवरी के लिए 1 महीने की वेटिंग, 4 महीने में ही कम पड़ गया सब्सिडी का 100 करोड़ का बजट

आयकर रिटर्न दाखिल करने में

Read More WhatsApp पर Spam Calls से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, अनजान नंबरों की कॉल हो जाएगी साइलेंट

  • बैंक खाता खोलने में
  • शेयर बाजार में निवेश करने में
  • एफडी और म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए
  • ₹50,000 से अधिक की नकद लेन-देन या खरीदारी मेंई-पैन कार्ड घर बैठे

कैसे बनाएं? जानें पूरी प्रक्रिया (PAN Card New Rules 2025)
यदि आपके पास अभी तक पैन कार्ड नहीं है, तो आप इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 10 मिनट में फ्री में ई-पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आधार नंबर अनिवार्य है और मोबाइल नंबर उससे लिंक होना चाहिए.

ई-पैन बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

  • www.incometax.gov.in पर जाएं
  • ‘तत्काल ई-पैन’ या ‘Get New e-PAN’ विकल्प पर क्लिक करें
  • आधार नंबर दर्ज करें
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफ़ाई करें
  • आधार से जुड़ी जानकारी ऑटो-फिल हो जाएगी
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें
  • यदि सभी विवरण सही हैं, तो तुरंत ई-पैन नंबर जेनरेट हो जाएगा
  • पैन नंबर की जानकारी SMS और ईमेल के ज़रिए भेज दी जाएगी
  • आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं

    फिजिकल कार्ड मंगवाने पर खर्च और समय
    यदि आप डिजिटल के बजाय फिजिकल पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹107 शुल्क देना होगा. यह कार्ड 15 से 30 दिनों के भीतर डाक द्वारा आपके पते पर भेज दिया जाएगा.

नए नियमों से आम लोगों को क्या लाभ? (PAN Card New Rules 2025)

  • पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब तेज, सरल और काग़ज़ रहित हो गई है
  • ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी पैन बनवाना आसान हो गया है
  • टैक्स नेटवर्क में पारदर्शिता बढ़ेगी
  • आधार आधारित प्रक्रिया से फर्जी पैन कार्ड पर लगाम लगेगी

 

Tags:

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की