Realme C100x की धमाकेदार एंट्री! ₹15 हजार से कम में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Realme C100x की धमाकेदार एंट्री! ₹15 हजार से कम में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Realme ने भारतीय बाजार में अपनी C-सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है. यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्मार्टफोन 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम दे सकता है. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP64 रेटिंग भी मिली है.

Realme C100x Price in India
Realme C100x को भारत में 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है. यह स्मार्टफोन Deep Blue Tides और Golden Coast दो रंगों में उपलब्ध होगा. इस कीमत में इसका मुकाबला Vivo, Redmi, OPPO और Samsung के बजट 5G स्मार्टफोन्स से होगा.

Realme C100x Specifications

Read More Vivo V80 Launch: ₹62,999 से शुरू, 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरा का दमदार कॉम्बिनेशन

डिस्प्ले:
फोन में 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स HBM ब्राइटनेस और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है.

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 GPU मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है.

कैमरा:
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी:
फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, BDS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है.

बैटरी:
Realme C100x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह फोन 17 घंटे से अधिक का नेविगेशन बैकअप देने में सक्षम है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती.

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा