CES 2026: Lenovo ने पेश रोलेबल स्क्रीन वाला कॉन्सेप्ट लैपटॉप, नए AI ग्लासेस भी हुए शोकेस

CES 2026: Lenovo ने पेश रोलेबल स्क्रीन वाला कॉन्सेप्ट लैपटॉप, नए AI ग्लासेस भी हुए शोकेस

नई दिल्ली। Lenovo ने बुधवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में कई प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट्स दिखाए। इनमें से खास है Lenovo ThinkPad Rollable XD Concept जिसमें एक रोलेबल स्क्रीन है जो ज्यादा वर्कस्पेस की जरूरत होने पर वर्टिकली एक्सपांड होती है। ब्रांड ने पर्सनल AI हब कॉन्सेप्ट भी पेश किया, जिसे एक सेंट्रल, ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इकोसिस्टम बताया गया है। इसके अलावा Lenovo AI Glasses कॉन्सेप्ट जैसे प्रोडक्ट्स भी पेश किए गए।

Lenovo ThinkPad Rollable XD Concept
कंपनी के मुताबिक, Lenovo ThinkPad Rollable XD Concept कंपनी के हाल के इनोवेटिव PC डिजाइन पर बेस्ड हैं, जिसमें ThinkPad X1 Fold और ThinkBook Plus Gen 6 Rollable AI लैपटॉप शामिल हैं। इसमें एक वर्टिकली एक्सपांडेबल OLED डिस्प्ले है जो एक बटन दबाने पर 13.3-इंच की कॉम्पैक्ट लैपटॉप स्क्रीन से 16-इंच के बड़े वर्कस्पेस में बदल सकता है।

ThinkPad Rollable XD Concept स्वाइप टू X टच जेस्चर और वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स तेजी से एप्स लॉन्च कर सकते हैं या मोड बदल सकते हैं। इसमें ड्यूरेबिलिटी के लिए 180-डिग्री कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर है। ये कॉन्सेप्ट PC AI-बेस्ड फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेशन, वॉयस असिस्टेंट, मल्टी-मॉडल और लिड-क्लोज्ड इंटरैक्शन से लैस है।

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

लेनोवो पर्सनल AI हब कॉन्सेप्ट
CES में, कंपनी ने प्रोजेक्ट Kubit पेश किया। पर्सनल AI हब कॉन्सेप्ट के नाम से जाना जाने वाला ये एक पर्सनल एज क्लाउड डिवाइस है जो PC, स्मार्टफोन, वियरेबल्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशन में AI-इनेबल्ड एप्लिकेशन को सपोर्ट करता है। इसमें दो Lenovo ThinkStation PGX कॉम्पैक्ट AI वर्कस्टेशन शामिल हैं, जो Nvidia GB10 ग्रेस ब्लैकवॉल सुपरचिप से पावर्ड हैं। पर्सनल AI हब कॉन्सेप्ट में एक टचस्क्रीन डिस्प्ले है और ये वॉयस-बेस्ड इंटरैक्शन को सपोर्ट करता है।

Read More AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

लेनोवो का दावा है कि ये अलग-अलग प्लेटफॉर्म से डेटा कलेक्ट करता है, जिससे किसी व्यक्ति को एडवांस्ड एनालिटिक्स और AI-इनेबल्ड एप्लिकेशन का एक्सेस मिलता है।

Lenovo AI Glasses Concept
लेनोवो ने टेक ट्रेड शो में अपने वियरेबल ग्लासेस भी दिखाए, जिन्हें लेनोवो AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये लाइटवेट स्मार्ट ग्लासेस हैं जो बिल्ट-इन डिस्प्ले और ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग कैपेबिलिटीज से लैस हैं। डिस्प्ले का इस्तेमाल करके, ग्लासेस यूजर के फील्ड ऑफ व्यू में कॉन्टेक्स्टुअल इंफॉर्मेशन, जैसे- नोटिफिकेशन, नेविगेशनल डायरेक्शन्स, ट्रांसलेशन और कुछ प्रोडक्टिविटी प्रॉम्प्ट दिखा सकते हैं।

ये ग्लासेस लेनोवो के नए Qira प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। फोन या कंप्यूटर से जुड़ने के बाद ये पलक झपकते ही AI कैपेबिलिटीज ऑफर करते हैं। जैसे- लाइव ट्रांसलेशन और इमेज रिकॉग्निशन। इसमें 'Catch Me Up' नाम का फीचर भी है, जो आपके मैसेज और कॉल्स का समरी बता देता है ताकि आपको हर नोटिफिकेशन न देखना पड़े।

कंपनी के मुताबिक, लेनोवो AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट का वजन 45g है और ये आठ घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। लेनोवो का दावा है कि AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट कम पावर कंजम्पशन और PC और स्मार्टफोन के साथ स्मूथ पेयरिंग को प्रायोरिटी देता है। हालांकि, इसे इमर्सिव कंटेंट कंजप्शन की जगह एक असिस्टिव एक्सेसरी के तौर पर पेश किया गया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच