WhatsApp Group Message History: आ गया व्हाट्सऐप में नया फीचर, ऐसे करेगा आपकी मदद

WhatsApp Group Message History: आ गया व्हाट्सऐप में नया फीचर, ऐसे करेगा आपकी मदद

WhatsApp में यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी ने यूजर्स के लिए Group Message History फीचर को जोड़ा है. इस फीचर को ग्रुप मेंबर्स के लिए शामिल किया गया है. इसस नए फीचर को ऐप में जोड़ने का मकसद ग्रुप में जुड़े नए मेंबर्स के लिए एक्सपीरियंस को बेहतर और आसान बनाना है. कई बार आपने नोटिस किया होगा कि आप ग्रुप में जुड़े लेकिन आपको ग्रुप में पुरानी चैट्स शो नहीं होती जिस वजह से पता नहीं चल पाता कि क्या-क्या बात हुई है, ऐसे में ग्रुप में पहले से जुड़े लोगों को चैट का स्क्रीनशॉट या फिर पुराने मैसेज को फॉरवर्ड करना पड़ता है, इससे परेशानी बढ़ सकती है.

अब इस नए फीचर के आने से ग्रुप एडमिन 25 से 100 मैसेज तक की हिस्ट्री को नए मेंबर के साथ शेयर कर पाएंगे. इससे नए लोगों को काम की अप-टू-डेट जानकारी मिलेगी और मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत खत्म हो जाएगी. यह फीचर कंट्रोल और प्राइवेसी को प्राथमिकता देता है. मैसेज हिस्ट्री को शेयर करना ऑटोमैटिक नहीं है, इसके लिए एडमिन को एक्शन लेना होगा. एडमिन अगर चाहता है तो इस ऑप्शन को डिसेबल भी कर सकता है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि एडमिन किसी भी यूजर को ग्रुप में जोड़ते वक्त हिस्ट्री शेयर करने का विकल्प चुन सकते हैं.

ज्यादा ट्रांसपेरेंसी के लिए जब भी किसी नए मेंबर को मैसेज हिस्ट्री भेजी जाती है, तो ग्रुप के हर पार्टिसिपेंट को एक नोटिफ़िकेशन मिलता है. ये शेयर किए गए मैसेज साफ तौर पर रेगुलर चैट कंटेंट से अलग मार्क किए जाते हैं, साथ ही टाइमस्टैम्प और भेजने वाले की डिटेल्स भी दिखाई देती हैं, ताकि सभी को पता चले कि कॉन्टेक्स्ट के लिए क्या दिया गया है.

Read More Smart Gadgets Privacy Risk: घर का Smart TV, Camera और Robot Vacuum बन सकता है जासूसी का रास्ता? जानें कैसे बचाएं अपनी Privacy

Tags:

Latest News

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि Sarva Pitru Amavasya 2026: पितरों के लिए ऐसे करें तर्पण और श्राद्ध, जानें पूजा की पूरी विधि
जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक