BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर, सिर्फ ₹1 में मिलेंगे कॉल और डेटा बेनिफिट्स

BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर, सिर्फ ₹1 में मिलेंगे कॉल और डेटा बेनिफिट्स

नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक के बाद एक प्रीपेड प्लान्स पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉइस ओवर वाई-फाई सर्विस भी लॉन्च की है। अब कंपनी ने ‘Kickstart 2026’ ऑफर पेश किया है, जिसमें वह सिर्फ ₹1 में नया सिम कार्ड दे रही है। साथ ही 30 दिनों की अनलिमिटेड कनेक्टिविटी भी मिल रही है।

यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कम कीमत पर एक भरोसेमंद नेटवर्क ढूंढ रहे हैं। BSNL ने इस ऑफर की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है और इसे ‘Kickstart 2026’ ऑफर नाम दिया है। आइए जानते हैं कि कंपनी इस ₹1 वाले ऑफर में क्या-क्या दे रही है।

BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर
BSNL के स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को सिर्फ ₹1 में नया सिम कार्ड दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी शामिल है, यानी आप जितना चाहें उतना फोन पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा, इस ऑफर में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

Read More WhatsApp Scam Alert: अनजान नंबर का मैसेज आते ही मिलेगा ठगी का संकेत, ऐसे काम करेगा नया फीचर

BSNL की 4G सर्विस अब देश के कई हिस्सों में लॉन्च हो गई है, इसलिए आपको हाई-स्पीड इंटरनेट भी मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मैसेज भी शामिल हैं। कुल मिलाकर, आपको बहुत कम कीमत में एक पूरा मंथली प्लान मिल रहा है।

कहां से मिलेगा यह ऑफर?
BSNL ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि यह ऑफर ऑनलाइन अवेलेबल नहीं है, लेकिन आप इसे अपने नजदीकी BSNL CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या रिटेल स्टोर से ले सकते हैं। इंटरेस्टेड कस्टमर्स अपने नजदीकी BSNL सेंटर जाकर मात्र ₹1 में नया सिम कार्ड ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह स्पेशल ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक वैलिड है, यानी आपके पास यह मौका लिमिटेड टाइम के लिए है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच