हो जाएं सतर्क: 16 अरब पासवर्ड लीक, कही आपका तो नहीं ? फौरन उठा ले ये कदम, नहीं तो हो जायेगा बैंक अकाउंट खाली

हो जाएं सतर्क: 16 अरब पासवर्ड लीक, कही आपका तो नहीं ? फौरन उठा ले ये कदम, नहीं तो हो जायेगा बैंक अकाउंट खाली

password_01

अगर आप इंटरनेट यूज़र हैं और गूगल, ऐपल, फेसबुक या टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सतर्क हो जाना बेहद ज़रूरी हो गया है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 16 अरब से ज़्यादा लॉगिन डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं. इनमें पासवर्ड से लेकर यूज़रनेम तक सब कुछ शामिल है, जिसे अब साइबर अपराधी खुलेआम बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

क्यों है यह मामला बेहद गंभीर?
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये अब तक का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच माना जा रहा है. इसमें सोशल मीडिया, ईमेल, कॉरपोरेट अकाउंट्स, VPN और डेवलपर्स के प्लेटफॉर्म्स तक की लॉगिन जानकारी शामिल है. यानी अगर आपने कभी इंटरनेट पर कोई सर्विस यूज़ की है, तो आपका डेटा भी इस लीक का हिस्सा हो सकता है.

Read More लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Pixel 11 सीरीज का पूरा राज! डिजाइन से लेकर कीमत तक सब कुछ सामने

अकाउंट पर कंट्रोल खोने का खतरा
इस लीक के बाद खतरा सिर्फ अकाउंट हैक होने का नहीं है, बल्कि आपके पूरे डिजिटल जीवन पर असर पड़ सकता है. फिशिंग अटैक से लेकर पहचान की चोरी (Identity Theft) और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाएं अब और तेज़ी से बढ़ सकती हैं.

Read More Netflix को सब्सक्रिप्शन कीमत बढ़ाना पड़ा महंगा, अब यूजर्स को लौटानी होगी 7 साल की फीस, कोर्ट ने दिया आदेश

इन कंपनियों के यूज़र्स हो जाएं अलर्ट

  1. गूगल और जीमेल यूज़र्स
  2. ऐपल ID रखने वाले यूज़र्स
  3. फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट्स
  4. टेलीग्राम व अन्य चैटिंग ऐप्स के यूज़र्स
  5. VPN यूज़ करने वाले लोग

अगर आप इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, तो समझिए कि आप भी इस खतरे की ज़द में आ सकते हैं.

क्या करें ताकि अकाउंट रहे सुरक्षित?
अगर आपने लंबे समय से पासवर्ड नहीं बदला है या एक ही पासवर्ड कई साइट्स पर इस्तेमाल किया है, तो अब समय है उसे बदलने का.

  1. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें. इस फीचर से आपके अकाउंट में लॉगिन करने के लिए पासवर्ड के अलावा एक और सिक्योरिटी कोड की ज़रूरत होगी, जिससे हैकिंग बहुत मुश्किल हो जाती है.
  2. पासकी (Passkey) का इस्तेमाल करें. गूगल और ऐपल जैसे प्लेटफॉर्म अब पासकी का ऑप्शन दे रहे हैं, जो पासवर्ड से भी ज़्यादा सुरक्षित होता है.
  3. अगर आपको कोई अजीब ईमेल, लॉगिन नोटिफिकेशन या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और संबंधित प्लेटफॉर्म को रिपोर्ट करें.
  4. कई बार पुराने फोन्स या लैपटॉप्स में लॉगिन सेव रहते हैं. ऐसे सभी अनयूज़्ड डिवाइसेज़ से अपने अकाउंट को साइन आउट करें.

डेटा लीक का मतलब सिर्फ आपका पासवर्ड चोरी होना नहीं है, बल्कि यह आपके निजी जीवन, पैसों और पहचान तक के लिए खतरा बन सकता है. इसलिए अभी से सतर्क हो जाएं.

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना