बिलासपुर: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया निलंबित

बिलासपुर: अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को किया निलंबित

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अनुशासनहीनता के मामले में एक आरक्षक पर सख्त कार्रवाई की है। ड्यूटी के दौरान बीच सड़क में मारपीट करने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश […]


बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अनुशासनहीनता के मामले में एक आरक्षक पर सख्त कार्रवाई की है। ड्यूटी के दौरान बीच सड़क में मारपीट करने वाले आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने रक्षित निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि विष्णु चंद्रा पूर्व में भी अपने सहकर्मियों से विवाद करने का आदी रहा है। कुछ दिन पहले मुलज़िम पेशी के दौरान प्रधान आरक्षक से विवाद की शिकायत मिलने पर भी पुलिस अधीक्षक ने उसकी निंदा की थी और चेतावनी दी थी।

दिनांक 1/8/24 को मुलज़िम पेशी के दौरान लापरवाही करने पर एक अन्य आरक्षक ने उसे टोका और इसकी सूचना रक्षित निरीक्षक को दी। इसके बाद उसे वापस भेज कर दूसरे आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। आरक्षक विष्णु चंद्रा को समझाइश देकर स्पष्टीकरण लिया गया और कर्तव्य से अनुपस्थिति दर्ज की गई।

दिनांक 2/8/24 को पुनः अन्य स्टाफ मुलज़िम लेने के लिए लाइन से जेल हेतु रवाना हुए। उस दौरान बीच रास्ते में आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा ने फिर से विवाद किया। वहां उपस्थित स्टाफ ने उसे हटाया और घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर विष्णु चंद्रा को निलंबित किया और प्राथमिक जांच के आदेश दिए। जांच उपरांत और भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर