छत्तीसगढ़ में सामने आए अपराध के डराने वाले आंकड़े, एक साल के भीतर बलात्कार की इतनी घटनाएं कि जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में सामने आए अपराध के डराने वाले आंकड़े, एक साल के भीतर बलात्कार की इतनी घटनाएं कि जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में सामने आए अपराध के डराने वाले आंकड़े, एक साल के भीतर बलात्कार की इतनी घटनाएं कि जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर रायपुर हाल ही में NCRB ने रिपोर्ट जारी किया है जिसमें प्रदेश में होने वाले आपराधिक रिकॉर्ड को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे की इस रिपोर्ट के […]

छत्तीसगढ़ में सामने आए अपराध के डराने वाले आंकड़े, एक साल के भीतर बलात्कार की इतनी घटनाएं कि जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर हाल ही में NCRB ने रिपोर्ट जारी किया है जिसमें प्रदेश में होने वाले आपराधिक रिकॉर्ड को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दे की इस रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ बलात्कार के मामले 12 वे पायदान पर पहुंच चुका है । यह आंकड़े छत्तीसगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

यदि हम आंकड़ों के आधार पर बात करें तो वर्ष 2021 में बलात्कार के 1093 मामले दर्ज हुए है । औसतन देखा जाए तो हर दिन 3 केस बलात्कार के दर्ज हो रहे है। ये ऐसे मामले है जो थानों में दर्ज है, इसके अलावा कई मामले ऐसे है जो थाने तक पहुंच ही नही पाते है। इसके अलावा एक और हैरान करने वाली बात यह है कि प्रदेश में बच्चियों के बलात्कार के मामले के आंकड़े कुछ बेहतर नही है। प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट यानी पाक्सो के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में 2361 केस दर्ज किए गए हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में आईपीसी और स्पेशल लोकल लॉ के तहत दर्ज मामलों में भी 2021 में इजाफा हुआ। यदि हम बीते 3 सालो का रिकॉर्ड देखें तो साल 2019 में 5665, 2020 में 5056 और 2021 में 6001 मामले दर्ज किए गए थे । इस लिहाज से साल 2021 में बच्चों के खिलाफ ही अपराध बढ़ा है। इनमें बच्चों से मारपीट, प्रताड़ना, साइबर क्राइम संबंधी मामले हैं।

Read More Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

अन्य राज्यों के आंकड़े और भी डरावने

Read More पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज

ये तो छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड है, इसकी तुलना में अन्य राज्यो के आंकड़े और भी ज्यादा खतरनाक है । रेप के ही मामलों में दूसरे राज्यों पर गौर करें तो राजस्थान में सबसे अधिक 6337, मध्यप्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496, दिल्ली में 1250, बंगाल में 1123, हरियाणा में 1716 असम में 1733 रेप केस हुए हैं। लद्दाख में सबसे कम दो रेप केस का आंकड़ा एनसीआरबी ने बताया है।

महिलाओं के साथ बुजुर्गो के लिए भी सुरक्षित नहीं छत्तीसगढ़ और मध्यप्रेश

अपराधो के मामले में छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की स्थिति भी बदहाल है। आंकड़ों के मुताबिक ब्यूरो की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों से पता चलता है कि मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक आयु के) के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है। 92.3 अंकों के साथ मध्य प्रदेश वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध मामले में सबसे आगे है। इसके बाद छत्तीसगढ़ 70 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश 59.6 के साथ तीसरे स्थान पर है जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। बुजुर्गों पर अपराध की राष्ट्रीय औसत की दर प्रति लाख जनसंख्या पर 25.1 है।

बालश्रमिक के मामले में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में चाइल्ड लेबर का छत्तीसगढ़ में एक भी मामला नहीं है या बाल विवाह के नियमों के उल्लंघन का भी एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है ह्यूमन ऑर्गन यानी कि शारीरिक अंगों के ट्रांसप्लांटेशन का भी एक भी मामला छत्तीसगढ़ में नहीं है। इन मामलों में आंध्र प्रदेश टॉप पर है। बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में बच्चों की तस्करी या उन्हें वेश्यावृत्ति में ले जाए जाने जैसे एक भी मामले दर्ज नहीं हुए हैं इनमें कुछ मामले बिहार में जरूर सामने आए हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सत्य है यह कहां नही जा सकता क्योंकि छत्तीसगढ़ में ऐसे मामले में जांच के दायरे बंधे हुए नजर आते है ग्रामीण अंचलों में कई मामले है जिस पर कभी जांच किया ही नही गया है ।

अन्य सम्मिलित अपराधो की घटना पर लगाम कितना यह आंकड़े बता ही रहे है छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के मुताबिक 2019 में 96561, 2020 में 103173 और 2021 में 110633 केस दर्ज हुए। यह सभी हत्या, बलात्कार, अपहरण, दंगा, लूट जैसे मामले हैं इन्हें गंभीर अपराध की कैटेगरी में रखा गया है।

Tags:

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में