पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में TMC कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, पुलिस पर भीड़ का हमला, 6 जवान घायल

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में TMC कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के दौरान हिंसा, पुलिस पर भीड़ का हमला, 6 जवान घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में शनिवार को उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब जमीन दखल विवाद के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

गिरफ्तारी के दौरान भड़की हिंसा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

11 आरोपी गिरफ्तार, TMC से जुड़े होने का दावा
पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर TMC कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल लोग जेल में बंद संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता शाहजहां शेख के करीबी बताए जा रहे हैं।

Read More Prayagraj News: 100 फीट ऊंची टंकी पर 17 घंटे तक डटी रही महिला, जमीन और मंदिर बचाने की मांग पर प्रशासन ने उतारा

इलाके में भारी तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस पर हमले के बाद संदेशखाली क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Read More सोनीपत में पहचान छिपाकर शादी का आरोप! महिला बोली- खुद को हिंदू बताकर मंदिर में लिए 7 फेरे, 6 महीने बाद पहली पत्नी ने खोला राज

पहले भी हो चुकी है हिंसा
गौरतलब है कि इससे पहले भी संदेशखाली इलाके में हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो साल पहले राशन वितरण घोटाले की जांच के दौरान जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी, तब उनके समर्थकों ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें कई अधिकारी घायल हुए थे। संदेशखाली में बार-बार हो रही हिंसक घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक टकराव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच