देश की राजधानी में बिना डिग्री इलाज कर रहे हजारों फर्जी डॉक्टर, दिल्ली मेडिकल काउंसिल की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

देश की राजधानी में बिना डिग्री इलाज कर रहे हजारों फर्जी डॉक्टर, दिल्ली मेडिकल काउंसिल की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बिना मेडिकल डिग्री के इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टरों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अनुमान के मुताबिक दिल्ली में 35 से 40 हजार तक नकली डॉक्टर सक्रिय हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई बेहद सीमित और सुस्त नजर आ रही है।

आरटीआई के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार, पिछले दो वर्षों में दिल्ली में केवल एक ही फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साल 2024 में कुल 9 मामलों की जांच की गई, लेकिन एक भी मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। यह आंकड़े दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो सालों में दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने एक भी ऐसा मामला पुलिस को नहीं भेजा, जिस पर एफआईआर दर्ज कराई जा सके। वहीं साल 2025 में अब तक 22 मामलों की जांच की गई, लेकिन सिर्फ एक मामले को ही पुलिस के पास भेजा गया, जिस पर एफआईआर दर्ज हुई।

Read More जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज

आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कुल मिलाकर केवल 22 एफआईआर ही दर्ज हो सकी हैं। जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक भयावह बताई जा रही है। बिना किसी मेडिकल डिग्री या प्रशिक्षण के इलाज कर रहे ये फर्जी डॉक्टर आम जनता के स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक शिकार गरीब और जागरूकता की कमी वाले मरीज हो रहे हैं।

Read More Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई

कई मामलों में गलत इलाज के कारण मरीजों की जान तक चली जाती है, लेकिन जिम्मेदार संस्थाओं की निष्क्रियता के चलते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस पूरे मामले पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल की एंटी-क्वैकरी सेल के पूर्व चेयरमैन और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अनिल बंसल ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर एक विशेष कमिटी के गठन के निर्देश दिए थे, जिसे हर महीने नियमित रूप से छापेमारी कर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करनी थी। हालांकि मौजूदा रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि हाई कोर्ट के आदेशों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या आने वाले समय में और भी गंभीर रूप ले सकती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार संस्थाएं इस खतरे को गंभीरता से लेंगी या राजधानी के मरीज यूं ही फर्जी इलाज का शिकार होते रहेंगे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच