पीएसी की महिला प्रशिक्षुओं का हंगामा, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सड़क पर फूट-फूटकर रोईं, कहा- पानी भी मांगो तो मिलती हैं गालियां

पीएसी की महिला प्रशिक्षुओं का हंगामा, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सड़क पर फूट-फूटकर रोईं, कहा- पानी भी मांगो तो मिलती हैं गालियां

पीएसी की महिला प्रशिक्षुओं का हंगामा, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सड़क पर फूट-फूटकर रोईं, कहा- पानी भी मांगो तो मिलती हैं गालियां

गोरखपुर स्थित पीएसी 26वीं बटालियन में महिला प्रशिक्षुओं ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि पानी मांगने पर भी गालियां दी जाती हैं।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित पीएसी की 26वीं बटालियन में प्रशिक्षण ले रहीं महिला प्रशिक्षुओं ने आज सुबह प्रशासनिक भवन के बाहर जमकर हंगामा किया। नाराज़ प्रशिक्षु कैंप से बाहर आकर सड़क पर बैठ गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। कई प्रशिक्षुओं ने अपने माता-पिता को फोन कर रो-रोकर अपना दर्द सुनाया। कहा कि यहां बाकी चीजों की शिकायत तो दूर पानी भी मांगो तो गालियां मिलती हैं। महिला प्रशिक्षुओं के यूं सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वे प्रशिक्षुओं से बार-बार अंदर चलकर अपनी समस्याएं बताने को कहते रहे। आश्वासन देते रहे कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा लेकिन महिला प्रशिक्षु सुबह से काफी देर तक वहीं जमीं रहीं। बाद में उनका गुस्सा थोड़ा शांत हुआ तो वे अंदर गईं।

प्रदर्शन के दौरान महिला प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि कैंप में उन्हें पीने के पानी से लेकर खाने और बाथरूम तक के लिए बेशुमार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं से भी वे वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे दिन में प्रशिक्षुओं को आवश्यकता से काफी कम पानी मिल रहा है। खाना भी समय से नहीं मिल रहा है। हंगामे के दौरान ही एक प्रशिक्षु बेहोश भी हो गई। उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

थोड़ी देर में पता चला कि एंबुलेंस से कुल पांच महिला प्रशिक्षुओं को जिला अस्पताल ले जाया गया है। उनकी तबीयत ठीक है। फिर भी एहतियातन उन्हें भर्ती कराया गया है। पांचों प्रशिक्षुओं को डिहाईड्रेशन की शिकायत बताई जा रही है। इसके अलावा तनाव से भी उनकी तबीयत खराब हुई। महिला प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि बाथरूम की संख्या कम होने की वजह से लाइन लगानी पड़ रही है। मजबूरी में खुले में ही स्नान करना पड़ रहा है। प्रशिक्षुओं के भड़कने से ट्रेनिंग कैंप में हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान एक महिला प्रशिक्षु बेहोश हो गई। 

Read More नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”

गोरखपुर स्थित पीएसी 26 वीं बटालियन के मुख्यालय में करीब 600 महिला प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। उनका आरोप है कि यहां पर सिर्फ 300 की ही क्षमता है। जबकि 600 को रखा गया है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस वजह से एक दिन में एक प्रशिक्षु को 500 एमएल ही पानी दिया जा रहा है। उन्हें पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। खाना भी समय से नहीं मिल पा रहा है। सुबह उठने के बाद बाथरूम के बाहर लंबी लाइन लग जा रही है। इसका विरोध करने पर गालियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अच्छा व्यवस्था नहीं किया जा रहा है।

Read More दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार

Latest News

राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त
उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में