CG Breaking : भारतमाला घोटाले में ED का महा-ऑपरेशन, पूर्व मंत्री के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर और जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

CG Breaking : भारतमाला घोटाले में ED का महा-ऑपरेशन, पूर्व मंत्री के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर और जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

रायपुर/कुरुद। छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के बहुचर्चित भारतमाला भूमि अधिग्रहण घोटाले (Bharatmala Project Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी और चौतरफा कार्रवाई की है। घोटाले की जांच की आंच अब रसूखदारों के दरवाजे तक पहुंच गई है। आज अल सुबह ईडी की अलग-अलग टीमों ने राजधानी रायपुर, अभनपुर और धमतरी के कुरुद में एक साथ धावा बोला। इस महा-ऑपरेशन में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर और बड़े जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

IMG-20260427-WA0017

जमीन कारोबारी गोपाल गांधी पर कसा शिकंजा

 

Read More एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, ईडी के करीब 13 तेज-तर्रार अधिकारियों की टीम ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर धावा बोला है। अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के निवास और उनके मुख्य कार्यालय को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में अधिकारी जमीन खरीदी-बिक्री के दस्तावेजों के साथ-साथ लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

 

भूपेंद्र चंद्राकर के घर CRPF का पहरा, कई तहसीलों में फैला है 'मुआवजा सिंडिकेट'

 

उधर, कुरुद में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर पर तीन गाड़ियों के काफिले के साथ ईडी की टीम पहुंची है। घर के बाहर सीआरपीएफ (CRPF) का कड़ा पहरा है और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

ED और EOW को मिली पुख्ता शिकायतों के मुताबिक, भूपेंद्र चंद्राकर पर एक बड़ा सिंडिकेट चलाने का आरोप है। विभागीय सूत्रों की मानें तो चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोड़ों रुपए का मुआवजा हासिल किया है। इसके अलावा दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और धमतरी के मगरलोड तहसील में भी दस्तावेजों में हेराफेरी कर अपने करीबियों को करोड़ों रुपए का अवैध मुआवजा पहुंचाया है।

 

क्या है 500 करोड़ का भारतमाला जमीन घोटाला?

 

भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक एक नया इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। आरोप है कि भू-माफियाओं, रसूखदार नेताओं और भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों ने मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची। अधिग्रहण की भनक लगते ही सिंडिकेट ने किसानों से कौड़ियों के भाव जमीनें खरीद लीं। इसके बाद बैकडेट (Backdate) में जमीनों के रिकॉर्ड बदले गए। छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लॉट काटकर नए नाम जोड़े गए और सामान्य जमीन को व्यावसायिक व सिंचित बताकर 500 करोड़ रुपये से अधिक का मनमाना मुआवजा स्वीकृत करा लिया गया।

 

ED और EOW की अब तक की बड़ी कार्रवाइयां

 

 इस मामले में ईडी पहले भी रायपुर और महासमुंद में छापेमारी कर चुकी है, जहां से लगभग 40 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे और करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। घोटाले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और कई पटवारियों व दलालों को पहले ही सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

 

 राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी इस मामले में अपनी जांच तेज करते हुए 10 आरोपियों (जिसमें सरकारी अधिकारी और जमीन दलाल शामिल हैं) के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

आज की इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी से प्रदेश के राजनीतिक और भू-माफिया गलियारों में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि देर शाम तक इन छापों से कुछ बेहद चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे