10 साल की उम्र में राहिल देशमुख की धमाकेदार एंट्री: रितेश देशमुख के बेटे ने ‘राजा शिवाजी’ में जीता दिल, दमदार डायलॉग्स से छा गए नन्हे शिवाजी

10 साल की उम्र में राहिल देशमुख की धमाकेदार एंट्री: रितेश देशमुख के बेटे ने ‘राजा शिवाजी’ में जीता दिल, दमदार डायलॉग्स से छा गए नन्हे शिवाजी

नई दिल्ली। अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म राजा शिवाजी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। फिल्म के ट्रेलर में एक नया चेहरा दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, रितेश और जेनेलिया डिसूजा के छोटे बेटे राहिल देशमुख, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। महज कुछ सेकंड के स्क्रीन टाइम में ही उनकी मौजूदगी ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर खासा प्रभाव छोड़ा है।

मुंबई में आयोजित ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की भव्यता के साथ-साथ राहिल का किरदार भी चर्चा का केंद्र बना रहा। ट्रेलर में वह बाल रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन को जीवंत करते नजर आते हैं। आत्मविश्वास से भरे उनके संवाद और स्क्रीन प्रेजेंस ने यह संकेत दिया है कि नई पीढ़ी का यह चेहरा आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

फिल्म में जहां अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, वहीं राहिल का छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Read More Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में

राहिल देशमुख का जन्म 2016 में हुआ था और वह रितेश-जेनेलिया के छोटे बेटे हैं। इससे पहले भी वह अपने विनम्र व्यवहार और सार्वजनिक मौकों पर सादगी भरे अंदाज के कारण चर्चा में रहे हैं। हालांकि, रितेश देशमुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके बच्चों को अपने करियर का फैसला खुद लेने की पूरी आजादी होगी।

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ मराठा इतिहास के महान योद्धा के जीवन, संघर्ष और शौर्य को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करने जा रही है। मल्टीस्टारर कास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार इस फिल्म की रिलीज 1 मई 2026 को तय की गई है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल