पहाड़ों का सीना छलनी, मौत की सड़कें और खामोश प्रशासन, उदयपुर की पहाड़ियों का सच

पहाड़ों का सीना छलनी, मौत की सड़कें और खामोश प्रशासन, उदयपुर की पहाड़ियों का सच

उदयपुर। उदयपुर-नाथद्वारा मार्ग की पहाड़ियों में प्रशासनिक उदासीनता और भूमाफिया-तंत्र के कथित गठजोड़ ने न सिर्फ पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर खतरे में डाल दिया है, बल्कि आमजन और पर्यटकों की जान भी जोखिम में झोंक दी है। बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के बनाई गई सीमेंट और डामर की सर्पिलाकार अवैध सड़कें सरकारी भूमि को निगलती जा रही हैं और सीधे तौर पर ‘मौत का रास्ता’ साबित हो रही हैं।

राज्य सरकार की हिल पॉलिसी, झील एवं पहाड़ी संरक्षण नियम, और यहां तक कि न्यायालयी निर्देश भी जमीनी स्तर पर प्रभावहीन नजर आ रहे हैं। चीरवा घाटे से आगे सरे और सरेखुर्द गांव की पहाड़ियों में बुलडोजर से अंधाधुंध कटिंग कर मनमाने रास्ते निकाल दिए गए हैं। ये रास्ते इतने खतरनाक और संकरे हैं कि जरा-सी चूक वाहन को सैकड़ों फीट नीचे खाई में पहुंचा सकती है। चौंकाने वाली बात यह है कि ये अवैध रास्ते गूगल मैप पर दर्ज हैं, जिसके कारण बाहरी पर्यटक और सैलानी अनजाने में इन्हीं जानलेवा मार्गों से रिसोर्ट और विला तक पहुंच रहे हैं।

किसने दी स्वीकृति? जवाब किसी के पास नहीं
जब इन अवैध निर्माणों और रास्तों को लेकर जिम्मेदार विभागों से जानकारी ली गई, तो स्थिति और भी गंभीर सामने आई। अधिकांश रास्ते भूमाफियाओं ने स्वयं ही निकाल लिए, जबकि निर्माण स्वीकृतियों को लेकर जिम्मेदार अधिकारी या तो मौन हैं या जिम्मेदारी से बचते नजर आए। सूत्रों के अनुसार, बड़गांव क्षेत्र में कुछ समय के लिए तैनात रहे तत्कालीन अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में निर्माण स्वीकृतियां जारी की गईं, जबकि कई मामलों में पंचायत स्तर पर ही नियमों को ताक पर रखकर अवैध अनुमति दी गई।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

तालाब का ‘व्यू’ बेचा, पानी का रास्ता बंद किया
भूमाफियाओं ने सरे और सरेखुर्द गांवों में विला और फार्महाउस निर्माण के साथ नई-नई प्लानिंग काट दी है। ये प्लॉट हाईवे से 300 से 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां से एकलिंगजी का बाघेला तालाब और आसपास के जलस्रोतों का आकर्षक दृश्य दिखाई देता है। इसी ‘व्यू’ के लालच में पहाड़ियों की बेतरतीब खुदाई की गई, जिससे कई स्थानों पर तालाबों के केचमेंट एरिया को अवरुद्ध कर दिया गया। इसका सीधा असर भविष्य में जलस्रोतों के अस्तित्व और जलापूर्ति पर पड़ सकता है।

Read More  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा

प्रशासन का बयान
इस पूरे मामले पर शहरी विकास प्राधिकरण (यूडीए) के अधिकारियों का कहना है कि यूडीए की पेराफेरी में ये गांव शामिल हो चुके हैं। जल्द ही मौके पर निरीक्षण कर निर्माण स्वीकृतियों और सरकारी भूमि पर बने रास्तों की जांच की जाएगी। नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट न सिर्फ प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उदयपुर की पहाड़ियां और जलस्रोत स्थायी नुकसान की ओर बढ़ सकते हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच